आज यानी 10 मई 2026 को पूरा दिन मातृत्व के सम्मान को समर्पित है—मदर्स डे। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उस शख्सियत को धन्यवाद कहने का मौका है जो हमारी जिंदगी की सबसे मजबूत नींव होती है—हमारी मां। अक्सर हम सोचते हैं कि ऐसा क्या दिया जाए जो मां को खुश भी कर दे और बजट पर भारी भी न पड़े।
सच यह है कि मां के लिए किसी महंगे गिफ्ट से ज्यादा मायने आपका प्यार और ध्यान रखता है। अगर आप भी इस उलझन में हैं कि इस खास दिन पर अपनी मां को क्या दें, तो यहां आपके लिए एक खास लिस्ट है। इसमें ₹200 की छोटी लेकिन प्यारी चीजों से लेकर ₹5000 तक के प्रीमियम ऑप्शंस शामिल हैं।
मां के लिए बेस्ट मदर्स डे गिफ्ट आइडियाज (Mother’s Day 2026 Special Gifts)
1. कस्टमाइज्ड कॉफी मगमां की फोटो या “Best Mom Ever” लिखे मग की कीमत लगभग ₹250–₹300 से शुरू होती है। सुबह की चाय या कॉफी का हर घूंट इसे और खास बना देगा।
2. इनडोर प्लांट्सलकी बैंबू या मनी प्लांट जैसा छोटा पौधा घर में पॉजिटिविटी लाता है और हवा को भी साफ करता है। इसकी कीमत करीब ₹200–₹400 के बीच रहती है।
3. हैंडमेड कार्ड और चॉकलेटअपने हाथों से लिखा एक छोटा सा संदेश और मां की पसंदीदा चॉकलेट—यह कॉम्बिनेशन किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा भावनात्मक हो सकता है।
4. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेमलकड़ी या डिजाइनर फ्रेम जिसमें आपकी और मां की यादगार तस्वीर हो। इसकी कीमत लगभग ₹600–₹900 के बीच आसानी से मिल जाती है।
5. स्किनकेयर किटफेस वॉश, क्रीम और सनस्क्रीन का कॉम्बो सेट मां के लिए रिलैक्सिंग गिफ्ट हो सकता है, क्योंकि अक्सर वे खुद का ख्याल रखना भूल जाती हैं।
6. हल्का और सुंदर स्टोल/दुपट्टागर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कॉटन का स्टोल या दुपट्टा एक उपयोगी और स्टाइलिश गिफ्ट साबित हो सकता है।
7. स्मार्टवॉचमां की सेहत पर नजर रखने के लिए स्मार्टवॉच बेहतरीन विकल्प है, जो स्टेप्स, हार्ट रेट और एक्टिविटी ट्रैक कर सकती है। इसकी कीमत लगभग ₹2500–₹4500 तक रहती है।
8. क्लासी हैंडबैगएक स्टाइलिश और ब्रांडेड हैंडबैग जिसे मां रोजमर्रा या बाहर जाते समय इस्तेमाल कर सकें, एक प्रैक्टिकल और एलिगेंट गिफ्ट है।