ऐसी लड़कियों को पहली ही डेट पर रिजेक्ट कर देते हैं लड़के

यह तो आप सभी ने सुना होगा कि जब भी कभी डेट पर जाते हैं तो लड़का-लड़की को कई चीजों का ध्यान देने की जरूरत होती हैं ताकि इम्प्रेशन अच्छा बना रहें। लेकिन अक्सर लड़के अपनी होने वाली पार्टनर में कुछ खूबियां ढूंढते हैं जिनके नहीं मिलने पर वे दूरी बनाने में ही भलाई समझते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी लड़कियों के बारे में जिनकी आदतों के चलते लड़के उन्हें पहली ही डेट पर रिजेक्ट कर देते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसी लड़कियों के बारे में।

ज्यादा मेकअप

कुछ लड़कियां बहुत सारा मेकअप करती हैं। उनको लगता है कि लड़कों को बड़े और उभरे होंठ पसंद आते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। जरूरत से ज्यादा मेकअप उन्हें आकर्षित नहीं करता है क्योंकि ये बनावटी लगता है।

आलसी

कुछ लड़कियों को लगता है कि लड़के आलसी और मेसी से कपड़े पहनने वाली लड़कियों को पसंद करते हैं। हालांकि ऐसा नही है लड़कों को हमेशा करीने से सजी और खुद की देखभाल करने वाली लड़कियां ही पसंद आती हैं।

नखरे दिखाना

पुरुषों को नखरे दिखाने वाली लड़कियां पसंद नहीं आती हैं। लड़कियों को लगता है कि बच्चों जैसी हरकतें करने वाली लड़कियां उन्हें पसंद आएंगी लेकिन ऐसा नहीं है।

चुपचाप रहना

कुछ लड़कियों को लगता है कि लड़कों को चुप रहने वाली लड़कियां पसंद आती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है लड़के चुप रहने वाली लड़कियों को नहीं बल्कि समझदारी वाली बातें करने वाली लड़कियों को पसंद करते हैं। पहली डेट पर जाकर अगर आप चुपचाप बेवकूफ बनी बैठी रहेंगी तो ये आपके इंप्रेशन को बिगाड़ने का काम करेगी।