लड़कियों की इन हरकतों से परेशान होकर उनसे दूर भागते है लड़के

अधिकांश लड़कियों का मानना यह है कि लड़की चाहे कैसी भी हो लड़के उस पर फ़िदा होते ही हैं। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं तो जरा संभाल जाइये। क्योंकि लड़के चाहे दिखाते नहीं हो लेकिन कुछ चीजों को लेकर वे सेंसेटिव होते हैं और लड़कियों में लड़के उन चीजों को नोटिस जरूर करते हैं। आज हम आपको लड़कियों की उन आदतों के बारे में बताने जा रहा हैं जो लड़के जरूर ध्यान देता हैं। इसलिए आप भी हो सकें तो इन आदतों को जानें और इनको छोड़ने में ही आपकी भलाई हैं। अन्यथा जिन्दगी के सफ़र में आपको तनहाइयाँ ही नसीब होनी है। तो चलिए जानते हैं लड़कियों की उन आदतों के बारे में जिसकी वजह से लड़कियों से दूर भागते है लड़के।

* चुगली करना

अगर आपको चुगली करना पसंद है तो आपकी यह आदत आपको लड़को से दूर कर सकती है। दरअसल लड़कों को इस तरह की लड़कियां बिल्कुल नही भाति जो हर समय दूसरे लड़के लड़कियों की बाते करती रहे। लड़को के मुताबिक इस तरह की लड़कियां अधिक शक्की स्वभाव की होती हैं।

* बिल देने की आदत डालें

अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी कोई लड़की डेट पर जाती हैं तो अधिकतर वह यहीं चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड बिल अदा करें, जबकि हर बार ये रवैया सही नही रहता। आप 21वीं सदी की लड़की हैं इसलिए यह जरुरी है कि आप कई बार बिल अदा करें। इससे आपके बॉयफ्रेंड को भी अच्छा लगेगा और आप दोनों के बीच समानता का रिश्ता कायम होगा।

* सोशल मीडिया का भूत सवार रहना

लड़को को ऐसी लड़किया बिल्कुल भी नही भाति जो अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया पर बिताती हैं। लड़कों को अपने रिलेशन का ढिंढोरा पीटना अच्छा नही लगता, ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट पर बार बार रिलेशनशिप से संबंधित पोस्ट शेयर करना उन्हें परेशान कर सकता है। इसके अलावा अपनी हर एक छोटी से छोटी चीज को सोशल मीडिया पर शेयर करने की आदत आपको आपके बॉयफ्रेंड से दूर कर सकती है, क्योंकि अधिकतर लड़कों के मुताबिक सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना समय की बर्बादी करना होता है।

* कोई शौक नहीं


अगर आप किसी के साथ रिलेशन में है और हर समय सिर्फ उसी की फिर्क में रहती हैं तो सावधान हो जाईए क्योंकि आपकी यह आदत आपके रिश्ते के लिए सही नही है। विशेषज्ञों के मुताबिक अधिकतर लड़के चाहते हैं कि उनकी पार्टनर अपनी खुद की लाइफ के बारे में भी सोचे। ऐसे में बहुत जरुरी हो जाता हैं कि आपका खुद का कोई शौंक हो, जिसे करने के लिए आप कुछ समय अपने रिश्ते से निकालें।

* बड़बोला स्वभाव

अपने दोस्तों से बाते शेयर करना बुरी बात नही है, मगर जब आप एक रिलेशन में आ जाती हैं तो आपको कुछ चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। आप अपनी और अपने साथी के बीच की हर बात को दोस्तों के साथ शेयर नही कर सकती है। कुछ बाते होती हैं जो सिर्फ आप दोनों के बीच ही रहे तो बेहतर रहता है।

* ज्यादा कामकाजी

अपने काम के प्रति इमानदार और समर्पित रहना अच्छी बात है, लेकिन जो लड़किया अपने रिश्तों से ज्यादा अपने काम को अहमियत देती हैं वह किसी लड़को की पसंद नही होती। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा अपने रिश्तों और काम के बीच एक बैलेंस बनाकर चलें।