इस प्रकार की महिलाएं नहीं पसंद आती मर्दों को

अक्सर यह समझा जाता है कि मर्द केवल महिलाओं की सुन्दरता को देखकर उनकी ओर आकर्षित होते हैं। इसके लिए महिलाऐं दिनभर खुद को तैयार करती रहती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि मर्द केवल लड़कियों की सुन्दरता के पीछे ही भागते हैं। वो सूरत के साथ सीरत भी देखते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ मर्द किसी प्रकार की महिलाओं से दूर भागते हैं। तो आज हम बताते हैं आपको की मर्दों को किस तरह की लडकियां पसंद नहीं आती है और वे इनसे दूर क्यों भागते रहते हैं।

* चिपकने वाली :

पुरुषों को ऐसी महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं आती जो बहुत ज्यादा चिपकती हैं, मतलब वो किसी एक चीज को लेकर पीछे पड़ जाती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि महिलाओं को अपना प्यार जताना अच्छा लगता है लेकिन बहुत ज्यादा पीछे पड़ने वाली महिलाओं से पुरुष दूर भागते हैं।

* शॉर्ट टेम्पर्ड :

लड़कों को शॉर्ट टेम्पर्ड लड़कियों के साथ डेट करना बिल्कुल भी नहीं पसंद होता है जो कि बात-बात पर गुस्से में आ जाती हैं और अपने साथी से जोर से बात करती हैं।

* गॉसिप क्वीन :

गॉसिप तो सभी करते हैं लेकिन बहुत ज्यादा गॉसिप करने वाली महिलाओं से पुरुष आमतौर पर दूर रहना पसंद करते हैं। दरअसल, जो महिला दूसरे व्यक्ति के बारे में कुछ ना कुछ गॉसिप करती रहती है उनसे हर कोई दूर रहना ही पसंद करता है।

* अधिक मॉर्डन :

लड़के आमतौर पर उन लड़कियों से दूर जाने की कोशिश करते हैं जो कि बहुत अधिक मॉर्डन हों और रेग्युलरली शराब पीती हों, दिखावा बहुत अधिक करती हों।

* मेकअप क्वीन :

कुछ महिलाएं पुरुषों को आकर्षित करने के लिए खूब मेकअप करती हैं। लेकिन सच ये है कि पुरुष ऐसी महिलाओं से दूर भागते हैं जो बहुत ज्यादा मेकअप करती हैं। पुरुषों को नेचुरल ब्यूटी ज्यादा भाती है।

* परंपरावादी या नारीवादी :

पुरुषों को ऐसी लड़कियां डेट करने के लिए पसंद नहीं आती हैं जो कि बहुत अधिक परंपरावादी हों या फिर नारीवादी सोच को हर बात पर आगे रखने की कोशिश करती हों।

* ईर्ष्यालु :

अगर कोई पुरुष आपके साथ है या वो आपके करीब है तो उसके पीछे कोई ठोस कारण है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने पार्टनर को किसी और महिला के साथ देखकर ईर्ष्या करेंगी। पुरुषों को ऐसी महिलाएं बिल्कुल नहीं भाती जो अपने पार्टनर को दूसरी महिला के साथ देखकर जलती हैं।