पुरुषों को भी पसंद आते हैं महिलाओं वाले ये 5 काम, दिखाते है अपनी दिलचस्पी

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग पुरुषों और महिलाओं के स्वभाव में हमेशा अंतर करते हैं और उनकी विशेष आदतों के बारे में अलग पहचान रखते है। जैसे कि कुछ काम ऐसे होते हैं जो सिर्फ महिलाओं के लिए ही जाने जाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुष भी महिलाओं वाले ऐसे कई काम होते हैं जिनमें दिलचस्पी दिखाते हैं लेकिन मानने से कतराते हैं। आज हम आपको उन्हीं कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों द्वारा बहुत पसंद किए जाते हैं।

कुकिंग करना
महिलाओं को रसोई की रानी कहा जाता है लेकिन यह बात भी सही है कि बेहतर खाना बनाने में पुरुष ज्यादा बेहतर होते हैं। कुछ लड़कों को अलग-अलग फ्लेवर का खाना बनाना अच्छा लगता है।

शॉपिंग के होते हैं क्रेजी
शॉपिंग का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में यह बात आती है कि औरतें शॉपिंग के बिना नहीं रह सकती। लेकिन पुरुष भी इस मामले में किसी से कम नहीं होते। उन्हें नए-नए और स्टाइलिश कपड़े पहनना बहुत पसंद होता है। खुद को वे लड़कियों से ज्यादा मेंटेन रखना चाहते हैं।

इमोशनल भी होते हैं पुरुष
अक्सर बात-बात पर रोना महिलाओं की आदत होती हैं। वहीं, बड़ी से बड़ी परेशानी में भी पुरुष आंसू नहीं बहाते लेकिन वह इमोशनल होते हैं। कुछ बातों में वह खुद पर काबू नहीं रख पाते और किसी अपने के सामने रो पड़ते हैं।

गॉसिप में भी पीछे नहीं पुरुष
वैसे तो गॉसिप में औरतों का ही नाम लिया जाता है लेकिन पुरुष इसमें पीछे नहीं होते। जब 2 या 4 दोस्त इकट्ठे हो जाते हैं तो राजनीति से लेकर लव लाइफ तक की गॉसिप उनकी बातों का हिस्सा बनती है।

पार्लर जाना होता है पसंद
लड़के लड़कियों की तरह पार्लर जाना भी बहुत पसंद करते हैं। वह पैडीक्योर, हेड मसाज, फेशियल, हेयर आदि बहुत से ट्रीटमेंट भी लेते हैं।