महात्मा गांधी का पूरा जीवन ही एक प्रेरणा, उनके ये अनमोल विचार दिखाते हैं जीवन को सही राह

महात्मा गांधी एक ऐसा नाम हैं जिसे देश का बच्चा-बच्चा जानता है क्योंकि हमारे देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी कि बहुत बड़ी भूमिका रही हैं। अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए उन्होनें ब्रिटिश हुकूमत की जड़ों को कमजोर किया। महात्मा गंदी का पूर्ण जीवन ही एक प्रेरणा हैं। आने वाली 2 अक्टूबर को गांधीजी की 150वीं वर्षगाठ बनाई जानी हैं। इस खास मौके पर हम आपके लिए महात्मा गांधी के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो जीवन को सही राह दिखाते हैं। तो आइये जानते हैं गांधीजी के अनमोल विचारों के बारे में।

- भूल करने में पाप तो है ही परन्तु उसे छुपाना उससे भी बड़ा पाप है।

- काम की अधिकता नहीं बल्कि अनियमितता व्यक्ति को मार डालती है।

- कुछ लोग सफलता के सपने देखते हैं वही कुछ लोग जागते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।

- चरित्र की शुद्धि ही ज्ञान पाने का उद्देश्य होना चाहिए।

- पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर आप से लड़ेंगे और फिर आप जीत जायेंगे।

- खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।

- यदि मनुष्य सीखना चाहे, तो उसकी हर भूल उसे कुछ शिक्षा दे सकती है।

- हम जिसकी पूजा करते है उसी के समान हो जाते है।

- कायरता से कहीं ज्यादा अच्छा है की लड़ते-लड़ते मर जाना।

- जो लोग अपनी तारीफ के भूखे होते हैं वे साबित करते हैं कि उनमें योग्यता नहीं है।

- गुस्से को जीतने में मौन सबसे अधिक सहायक है।