कभी लिव इन रिलेशनशिप में रही हैं ये 6 टीवी जोड़ियां

आज के समय में लिव इन में रहना आम बात सी हो गई है।इन सबके बीच कलाकार आपस में भी एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं। लेकिन इस रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने से पहले वो एक दुसरे को जान लेना चाहते है और लिव इन रिलेशनशिप में रह कर जानने की कोशिश करते हैं। जानिए कौन है ऐसे एक्टर्स जो कभी रहे हैं लिव इन में-

हिना खान और रॉकी जायसवाल

` ये रिश्ता क्या कहलाता है ` की हिना खान और शो के सुपरवाइज़िंग प्रोड्यूसर रॉकी जायसवाल के साथ अफेयर के चर्चे थे। कहा ये भी जाता रहा है की दोनों मुम्बई में एक ही घर में रह रहें हैं।

अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक

`छोटी बहु` फेम रुबीना और `दिया और बाती हम` के कलाकार अभिनव भी एक दूसरे को पिछले कुछ महीनो से डेट कर रहे थे । सूत्रों की मने तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएँगे। दोनों एक साथ भी रह रहे थे।

पूजा गौर और राज सिंह अरोरा

`प्रतिज्ञा ` की कलाकार पूजा और `ये है मोहब्बतें ` फेम राज सिंह भी लिव इन में रहे हैं। खबरें यहाँ तक भी आइ थी की दोनों ने सगाई भी कर ली।

सुशांत सिंह और अंकिता लोखंडे

`पवित्र रिश्ता ` की ये जोड़ी भी लिव इन में रही है। सुशांत का कहना है की शादी से पहले ये बेहतर है दोनों एक दूसरे को जान लें।

गुरमीत चौधरी - देबिना बनर्जी

देबिना एक टैलेंट हंट शो के लिए मुम्बई आई थी और गुरमीत से मिली। बाद में दोनों प्यार में पड़ गए और साथ में शिफ्ट हो गए। 2011 में दोनों ने शादी कर ली।

आशा नेगी और रित्विक धनजानी

आशा नेगी और रित्विक के लिव इन में रहने की खबरें भी आती रही हैं। हालाँकि रित्विक इन ख़बरों को हमेशा टालते रहते हैं। उनका कहना है की वो केवल अच्छे दोस्त हैं।