क्या आप जानते है पिता बनने की सही उम्र?

एक महिला को कब माँ बनना चाहिए ये हम सब जानते है। हमारे आस पास के लोग भी हमे इस बारे में अच्छे से जानकारी दे देते है ताकि माँ बनते समय कोई दिक्कत न आये। पर क्या आप जानते है महिलाओ की तरह पुरुषो के लिए भी पिता बनने की सही उम्र बताई गई है। पर किसी ने कभी इस बारे में बात नहीं की। हाल ही में हुए एक अध्‍ययन से पता चला है कि जिन महिलाओं के पार्टनर की उम्र 40 से अधिक होती है उन्‍हें गर्भधारण करने में समस्‍या आती है चाहें वो कितनी भी स्‍वस्‍थ हों। लेकिन जिन महिलाओं के पार्टनर 25 - 30 की उम्र के होते हैं वो जल्‍दी ही प्रेग्‍नेंट हो जाती हैं। इसके पीछे निम्‍न कारण होते हैं:

1. एक बार जब कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र से अधिक हो जाता है, तो उसके टेस्टोस्टेरॉन का स्तर हर साल 1% तक गिर जाता है। यह शुक्राणु उत्पादन भी हिट करता है।

2. उम्र बढ़ने के साथ स्‍पर्म की क्‍वालिटी भी गिर जाती है। 35 की उम्र के बाद ये काफी कम हो जाती है। साथ ही स्‍पर्म की गति भी धीमी पड़ जाती है।

3. स्‍पर्म की गतिशीलता, 30 की उम्र के बाद से कम होने लगती है। 25 - 30 तक ये बहुत अच्‍छी रहती है। बाद में ये काफी हद तक कम हो जाती है जिससे स्‍पर्म, महिला के गर्भ तक पहुँच ही नहीं पाते हैं। 4. उम्र के अलावा, पुरूष की जीवनशैली पर भी उसके स्‍पर्म की क्‍वालिटी निर्भर करती है। अगर वह धूम्रपान करता है या शराब का सेवन करता है तो स्‍पर्म की क्‍वालिटी उतनी अच्‍छी नहीं रहती है और पुरूष की फर्टिलिटी लेवल भी कम हो जाता है।