अपने पार्टनर को इन तरीको से जाने की वह बुद्धिमान है या नही

सभी रिश्ते अपने आप में अपनी खासियत लिए होते है और उनकी जगह भी बहुत खास होती है। इन्ही रिश्तो में सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता होता है पति पत्नी के बीच का रिश्ता जो विश्वास की डोर पर होता है और साथ ही समझदारी से भी जुड़ा माना जाता है। पति पत्नी के बीच का रिश्ता जरूरी नही की विश्वास पर ही टिका हो बल्कि उनकी आपसी समझदारी पर भी टिका होता है। बहुत सी ऐसी बाते होती है जिनकी वजह से वह अपने पार्टनर के सामने अपनी बुद्धिमानी का परिचय दे सकते है तो आइये जानते है इस बारे में...

# समझदार व्यक्ति अपने पार्टनर पर कभी भी किसी बात को लेकर बार गुस्सा नहीं करता है बल्कि उसे प्यार से ही अपनी गलती का अहसास करता है।

# समझदार पार्टनर कभी भी यह नही जताता है की उसके पास बहुत ही पैसा है और वह पैसो से सब कुछ खरीद सकता है। वह अपनी समझदारी को बताने के लिए यही कहेगा की वह अभी अपने पिता के पैसो पर अपना खर्चा चला रहा है।

# बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी उसके और उसकी पत्नी के सम्बन्धो को कही पर भी ऐसे ही उजागर नहीं करता है की आज उसने आज अपनी पत्नी से झगड़ा किया या कोई गलत व्यवहार किया है।

# वह कभी भी अपनी पत्नी से या किसी और से यह नही कहता है की उसे कितने लोगो ने भला बुरा कहा है या कितने लोगो ने उसे अपशब्द बोले है।

# वह घर में सुखी माहोल को बनाये रखने के लीए घर की बात घर में और बाहर की बात को बाहर ही रखता है और सदेव ही अपनी सोच को अच्छी रखता है।