ब्लाइंड डेट में ना कर बैठे गलतियाँ, रखें इन बातों का ध्यान

इंटरनेट के जमाने में कई नई चीजों का जन्म हो चुका है। ब्लाइंड डेट भी इन्हीं में से एक है। ब्लाइंड डेट का मतलब एक ऐसे शख्स से रिश्ते के नजरिए से मिलने जाना जिसे आप पहले कभी न देखा हो। अगर आप भी ब्लाइंड डेट पर जा रहे हैं तो आपको अपने ड्रेस अप से लेकर अनेक चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है। कोशिश कीजिये कि इस दौरान आप ज़्यादा शो ऑफ न करें। इसके अलावा सामने वाले की पर्सनल लाइफ के बारे में भी सवाल न करें। आपकी ब्लाइंड डेट से उसकी हॉबी के बारे में जानें। क्योंकि फर्स्ट इम्प्रेशंस बहुत मायने रखते हैं। आप अगर कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको रिलेशनशिप में कोई समस्या नहीं आएगी। आइये इस संबंध में आपको और जानकारी देते हैं।

मिलने से पहले अच्छे से जान लें

ब्लाइंड डेट पर आप जिस भी शख्स के साथ मिलने जा रहे हैं उसे पहले अच्छे से समझ लें। बेहतर होगा कि पहली बार मिलने से पहले अपने साथी से फोन पर कुछ दिन बात करें जिससे आप उन्हें आसानी से समझ सकते हैं। आप साथी को शुरुआत में जितनना समझ लेंगे आपको आगे उतनी ही आसानी होगी।

डेट पर उसके बर्ताव को समझें


अगर आप जब किसी से पहली बार मिलने जाते हैं तो इसका मतलब आप उसके बारे में या फिर उसके बर्ताव के बारे में उतना नहीं जानते, जितना आपको जानना चाहिए। ऐसे में आपको पहली डेट में आपका साथी बर्ताव के मुताबिक काफी अलग नजर आएगा। इस स्थिति में आपको उन्हें समय देकर समझने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि हम सब एक जैसे नहीं होते। इसके लिए आप उनकी आदतों और उनके बर्ताव पर जरूर ध्यान दें और वो आपको किस नजरिए से देख रहा है आपको इस बात का भी खासा ध्यान रखना चाहिए।

हाइजीन का रखे ख्याल

ब्लाइंट डेट पर आप हाइजीन का भी ख्याल रखें। आप जिसके साथ डेट पर जा रहे हैं वो हाइजीन को लेकर काफी जागरूक हो सकता या सकती है। इससे न सिर्फ आपकी डेट पर अच्छा असर पड़ेगा, बल्कि आपके पार्टनर पर फर्स्ट इंप्रेशन अच्छा बनेगा।

ज़्यादा शो ऑफ न करें

कुछ लोगों को आदत होती है वो अपनी ब्लाइंड डेट में बहुत शो ऑफ करते हैं। ये लड़का या लड़की कोई भी हो सकता है। कोशिश करें कि आप अपनी ब्लाइंड डेट पर संतुलित रहें। आपके शो ऑफ करने से आप हंसी का पात्र बन सकते हैं। साथ ही सबको सिंपल लोग ही पसंद आते हैं। आप जैसे हैं वैसे ही बने रहिये। ज़्यादा शो ऑफ करने से आपका मामला गड़बड़ हो सकता है।

अल्कोहल से परहेज

ब्लाइंड डेट पर अल्कोहल से परहेज करें। हालांकि आपका मन बहकने का जरूर करेगा लेकिन खुद को थोड़ा कंट्रोल करें। अल्कोहल का सहारा लेकर कुछ लोग बहकने का बहाना भी बना सकते हैं।