Karva Chauth Mehndi Designs: करवाचौथ पर ट्राई करें ये बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, सुंदरता में लगेंगे चार चांद

24 अक्टूबर को करवा चौथ (Karwa chauth 2021) का त्योहार मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं। महिलाओं के श्रृंगार में सबसे जरूरी चीज मेहंदी होती है। मेहंदी को सौभाग्‍य का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ पर महिलाएं हाथों पर मेहंदी के तरह-तरह डिजाइन बनवाती हैं। गर आप भी इस करवाचौथ हाथों पर लगाने के लिए लेटेस्ट और आसान डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आपकी तलाश खत्म हो गई है। यहां देखें मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन।

फ्लोरल मेहंदी देखने में बहुत ही सुंदर होती है। ये महिलाओं को बेहद पसंद आती है। देखने में सुंदर ये मेहंदी बनाने में भी काफी आसान है। इसे आप कई तरह से बना सकती है।

जिन लोगों के पास मेंहदी लगवाने के लिए ज्‍यादा टाइम नहीं है, लेकिन वो एक प्‍यारी सी डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो आप इस हार्ट शेप वाले मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें बारीकी के साथ पैटर्न बेहद रोमांटिक और खूबसूरत लगता है।

आजकल मेहंदी के लेटेस्ट ट्रेंड में झालर मेहंदी है। इस मेहंदी की डिजाइन हाथों पर बहुत अच्छी लगती है। ज्यादार महिलाओं की ये पहली पसंद है। इस डिजाइन से हाथों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इसे लगाना बेहद आसान है और आप खुद भी इसे ट्राई कर सकती हैं। मेहंदी के छोटे-छोटे बूंद से आप बड़े-बड़े झालर बना सकती हैं।

मेहंदी में अरेबियन डिजाइन का ट्रेंड हमेशा फैशन में रहता है। यह डिजाइन हर ड्रेस के साथ मैच कर जाती है। अगर आप अरेबियन डिजाइन की शौकीन हैं तो इस तीज आप यह लेटेस्ट डिजाइन लगवा सकती हैं।

मेहंदी का गोल बूटा डिजाइन भी खूब ट्रेंड में है। इसे खुद भी बहुत आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए हथेली पर गोल आकार की बारीक लाइन बनाएं और उसके बाद मेंहदीं इसे अंदर से भर लें।

आजकल शेडड मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में है। अगर आप भी मेंहदी में स्टाइल का तड़का लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है।

मेहंदी की राजस्थानी डिजाइन भी काफी पॉपुलर हैं। मोर या झूला झूलती महिलाएं या फिर आप एक हाथ पर दूल्हा और दूसरे हाथ पर दुल्हन भी बनवा सकती हैं।

अरेबिक, बेल और पारंपरिक हिना मेहंदी की कुछ डिजाइन्स हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। इन्हें आप घर पर खुद भी लगा सकती हैं। जिन महिलाओं को ज्यादा हेवी डिजाइन लगाना पसंद नहीं है, वो ज्वैलरी डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। यह डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है।