क्या आपको परेशान कर रहा हैं कोई लड़का, इन बातों का ध्यान रख रहें सुरक्षित

हमारा देश और समाज समय के साथ विकसित हो रहा हैं और लोगों की सोच में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा हैं। एक समय था जब पुरुष प्रधान समाज था, वहीँ आज के समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं। लेकिन आज के समय में भी कई पुरुषों की सोच महिलाओं के प्रति ऐसी हैं जो शर्मसार करती हैं। कई बार जब लड़कियां स्कूल या फिर कॉलेज जाती है, तो लड़के उन्हें रास्ते में आते-जाते हुए छेड़ते हैं और उन्हें परेशान भी करते हैं। वही लड़के भी शायद यह भूल जाते हैं कि उनके घर में भी मां और बहने होती हैं। ऐसी परिस्थिति से निपटना किसी भी लड़की के लिए बहुत मुश्किल होता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो इस स्थिति में लड़कियों की काफी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

लड़के को नजरअंदाज करें

अगर कोई लड़का आपको छेड़ता है या फिर आपको परेशान करने की कोशिश करता है, तो आपको सबसे पहले तो उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करनी चाहिए और उसकी तरफ बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए। अगर आप कुछ दिनों तक ऐसा करती हैं, तो ऐसा करने से लड़के को यह लगेगा कि आप उसकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है और कुछ दिनों के बाद वह आपको परेशान करना खुद ही छोड़ देगा।

लें अपने दोस्तों की मदद

लड़कियों के साथ छेड़खानी के मामले कई सामने आते हैं ऐसे में अगर लड़की चाहे तो वो अपने मित्रों की मदद ले सकती है और जो लड़का उसको परेशान कर रहा है उसको सबक सिखा सकती है। इससे एक ओर जहां परेशान करने वाले लड़के के मन में डर पैदा होगा साथ ही वो किसी दूसरी लड़की के साथ ऐसा करने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर हो जाएगा।

लड़के की तरफ बिल्कुल भी ना देखें

अगर आपको यह पता है कि हर रोज आपको कोई एक लड़का परेशान करता है, तो आपको उस लड़के की तरफ बिल्कुल भी मुड़कर नहीं देखना है और आपको उसे पूरी तरह से नजरअंदाज करना है। कई बार ऐसा होता है कि जब कोई लड़का किसी लड़की को देखता है, तो लड़की के मुंह से गलती से मुस्कान निकल जाती है या फिर हेलो बोल देती है। परंतु बाद में वह लड़का उनके पीछे बहुत बुरी तरह पड़ जाता है और बाद में लड़कियां फिर उस लड़के से परेशान हो जाती है। इसीलिए जब भी आपको कभी यह लगे कि कोई लड़का आपको जबरदस्ती पटाने की कोशिश कर रहा है या आपको परेशान कर रहा है, तो आपको उस लड़के की तरफ बिल्कुल भी नहीं देखना है, ना ही आपको अपनी तरफ से कोई भी रिएक्शन देना है।

अपने साथ हमेशा रखें सुरक्षा से संबंधित चीजें


आज लड़कियों को काम करने के लिए घर से बाहर निकलना ही पड़ता है तो ऐसे में लड़कियों को अपने पास हर समय सुरक्षा से संबंधित चीजें जरूर रखनी चाहिए। जैसे मिर्ची पाउडर या फिर कोई स्प्रे और सबसे जरूरी चीज अपने साथ मोबाइल जरूर रखें। अगर कोई लड़का हद से ज्यादा बड़ जाए तो उसपर स्प्रे करके मौके से भाग जाए। अपने किसी साथी या फिर परिवार वालों को इसकी सूचना दे ताकि मौके पर लड़की के अपने उसे किसी बड़ी दुर्घटना होने से बचा सकें।

अपने स्तर पर करें मुकाबला

आज की लड़की वो लड़की बिल्कुल नहीं है जो कभी चार दीवारी में बंद रहकर ही अपना पूरा जीवन निकाल देती थी। आज महिलाएं घर से बाहर निकलकर पुरूषों को टक्कर देती हैं। ऐसे में अगर ऐसी परिस्थिति उत्पन्न होती है जहां अगर कोई लड़का किसी लड़की को परेशान करता है तो सबसे पहला कदम उस लड़की को अपने स्तर पर ही उस लड़के का मुकाबला कर लेना चाहिए। ताकि आगे समस्या और ना बड़े और उस लड़के को भी पता लग जाए कि वह जो कर रहा है वो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। ऐसे में लड़की उस लड़के को सीधा पुछ भी सकती है और बदतमीजी बढ़ने पर सरेआम उसको सबक भी सिखा सकती है।

लें पुलिस की मदद


जब कोई लड़की अपने स्तर पर सभी कोशिशें कर ले तो उसके बाद आखिर में लड़की को पुलिस की मदद जरूर लेनी चाहिए। कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि लड़की के माता-पिता ही समाज के डर के कारण पुलिस को सूचित नहीं करते उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वो पुलिस को ऐसी शिकायत देंगे तो उनकी समाज में छवि खराब हो जाएगी। लेकिन वो भूल जाते हैं कि गलती उनकी बेटी की नहीं बल्कि उस लड़के की है जो उनकी परिवार की लड़की से छेड़छाड़ जैसा घिनौना अपराध कर रहा है। यहां तक भारत में तो महिला सुरक्षा को लेकर एक आपातकालीन नंबर तक जारी है जिसपर चाहे कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। वहीं पुलिस इस बात का भी ध्यान रखती है कि लड़की या फिर उसके परिवार की छवि पर कोई प्रभाव ना पड़े।