International Women's Day 2023 : ये ट्रेंडी और चुनिंदा चीजें बनेगी इस दिन की परफेक्ट गिफ्ट ऑप्शन

दुनियाभर में महिलाओं के सशक्तिकरण की बात की जाती हैं और इसे बढ़ावा देने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता हैं जो महिलाओं की शिक्षा, अधिकार दिलाने और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करता हैं। ये दिन महिलाओं के सम्मान के लिए समर्पित है। इस खास दिन पर आप भी अपनी मां, बहन, पत्नी, बेटी, दोस्त को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ शानदार गिफ्ट्स आइटम दे सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वर्तमान की कुछ ट्रेंडी और चुनिंदा चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं को देने के लिए परफेक्ट गिफ्ट ऑप्शन साबित होंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

किताबें

जिन महिलाओं को पढ़ने-लिखने का शौक है, उनके लिए बुक्स बेहतरीन तोहफा हो सकता है। यह एक ऐसा तोहफा है, जो ताउम्र आपके साथ रहता है। चाहें तो आप उनकी फेवरेट राइटर, फिक्शन, नॉन फिक्शन या साहित्य से जुड़ी अन्य किताब भी गिफ्ट कर सकते हैं।

हैंडबैग

ये एक ऐसा तोहफा है जो हमेशा महिलाओं के काम आता है। ऑफिस जाना हो या फिर शॉपिंग पर महिलाएं अपने हैंडबैग को हमेशा साथ रखती हैं। इसमें भी कई तरह की वैरायटी आती है। वैसे तो हर लड़की के पास हैंडबैग होती ही है, लेकिन फिर भी वह नए हैंडबैग को देखकर खुश हो जाती हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि जिस तरह के हैंडबैग्स वे कैरी करती हैं आप उसी तरह के दें जिससे उनके स्टाइल से कोई समझौता ना हो।

इयरिंग्स

चाहे झुमके हों या फिर क्लासिक स्टड्स और हूप्स, लड़कियों को देने के लिए इयरिंग्स भी अच्छे रहेंगे। एक या दो इयरिंग्स देने के बजाय ऑनलाइन इयरिंग्स मंगाएं जिससे उन्हें हर तरह के इयरिंग्स मिल जाएं और वे अपनी पसंद के अनुसार उन्हें पहन सकें।

प्लांट्स

आजकल तोहफे में लोग एक-दूसरे को प्लांट्स भी देने लगे हैं। यह गिफ्ट के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आपके घर में किसी महिला को प्लांट्स का शौक है, तो आप उन्हें ये गिफ्ट जरूर दें। इसके अलावा आप फूलों का गुलदस्ता भी दे सकते हैं।

जूलरी

कहते हैं महिलाओं के पास चाहें जितनी जूलरी पहले से ही क्यों ना हो लेकिन फिर भी वह नई खरीदने से कतराती नहीं हैं। अंगूठी से लेकर झुमकों तक वह हमेशा नए कलेक्शन को अपने पास रखना चाहती हैं। ऐसे में आप उन्हें जूलरी गिफ्ट कर सकते हैं।

स्मार्ट वॉच

अगर आपकी लेडी लव फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी हर एक चीज का हिसाब रखती हैं तो उन्हें एक स्मार्ट वॉच दी जा सकती है। इस घड़ी में समय देखने के साथ ही वह खुद की फिटनेस का ख्याल रख पाएंगी।

स्टेशनरी

अगर अपनी बेटी के लिए कुछ खरीद रहे हैं तो उसे स्टेशनरी की चीजें दे सकते हैं। स्टेशनरी आजकल सिर्फ किताबों और पेन-पेंसिल के डिब्बे तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें पोस्टकार्ड्स, अलग-अलग तरह की टेप, स्टेपलर, बोर्ड, शीट्स, स्टीकर्स और ना जाने क्या-क्या शामिल है।

गिफ्ट वाउचर

आप अगर खुद उनके लिए कुछ भी पसंद नहीं कर पा रहे हैं तो ये फैसला उनपर ही छोड़ दें। आप उन्हें गिफ्ट वाउचर दे सकते हैं। आप किसी स्पा और ब्यूटी से जुड़ा वाउचर भी तोहफे में दे सकते हैं। वो उस वाउचर कार्ड से अपनी पसंद का सामान या सर्विस खुद ही ले लेंगी।