बनना चाहती हैं बेस्ट बहू, तो शादी के बाद ससुराल वालों को इंप्रेस करने के लिए ले इन टिप्स की मदद

किसी भी लड़की के बलिए शादी एक बाद नए घर में जाना और एक नै दुनिया बसाना कोई आसान काम नहीं होता हैं। क्योंकि एक बेटी अपने मां-बाप के घर में बड़े शान से रहती हैं और ससुराल में उसके ऊपर कई जिम्मेदारियां आ जाती हैं। शादी के बाद हर लड़की को अपने ससुराल के लोगों के साथ एडजस्ट होने में काफी समय लग जाता है। उसे हर वक्त यहीं डर लगा रहता है कि वह ससुराल के माहौल घुल-मिल पाएगी भी या नहीं। वहीं ससुराल में जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है और उनकी उम्मीद भी उसी के साथ बढ़ जाती है। अगर आप भी इसी परेशानी में है तो आजद हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप ससुराल की जिम्मेदारियां बखूबी से निभा पाएगी और ससुराल में सबकी चहेती बहू बनी रहेगी

पहले से ही ना बनाएं विचार

फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अक्सर सास का बुरा रूप ही दिखाया जाता है। लेकिन आपको शादी के बाद ही पता चलेगा कि आपकी सास उन फिल्मी दुनिया वाली सास की तरह नहीं हैं, इसलिए बढ़िया होगा कि आप उनके बारे में पहले से ही कोई विचार न बना लें। आप उनके साथ वैसे ही बर्ताव करें जैसा आप अन्य बड़े लोगों के साथ करती हैं। आपका उनके प्रति प्यार और आदर-भाव उनके दिल को जरूर पिघला देगा।

बच्चों को प्यार और बड़ों को सम्मान दें


ससुराल में सबसे पहला रूल्स यहीं अपनाएं। अपने से बड़ों को सम्मान और छोटो को भरपूर प्यार दें। जब आप बच्चों के साथ घुल-मिल जाएगी, तो बड़ों से घुलने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

सभी खुशियों में शामिल रहें

घर में हर खुशी के मौके में शामिल रहें क्योंक् आपकी मौजूदगी उस पल को और भी खास बना सकती है। अगर वहीं खुशी पति की प्रमोशन या देवर की नौकरी लगने पर मनाई जा रही है तो आप भी अपनी तरफ से कुछ स्पैशल करें।

काम बांट कर करें

ससुराल में नई-नई जाने के बाद आप किसी भी काम को करने से मना नहीं कर सकती, इसी चक्कर में आप हद से ज्यादा कम करने लगती है, फिर यहीं आपकी रूटीन बना जाती है। अगर आप भी ऐसा ही कर रही है तो गलत है। अपने सभी काम बांटकर करें। अपने हाथ में उतना ही काम लें, जितना आप कर सकती है।

सास से करें दोस्ती


ससुराल वालों को खुश रखने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने सास को खुश रखें। उनके साथ ऐसा दोस्ताना व्यवहार बना लें कि जैसे वो आपकी दोस्त ही हो। यह बिल्कुल ही मत सोचें कि सास के साथ कैजुअल होना उनका अनादर करना होगा। आप उन्हें कुछ किस्से और कहानियां भी सुना सकती हैं। अपनी सास की पसंद को समझ आप उनके पसंद की चीजों को करते रहिए। आप उनके साथ एक लंबी गपशप भी कर सकती हैं।

हमेशा सलाह लेते रहें


ससुराल जाने के बाद आपका परिवार अब ससुराल ही हो जाता है। आप अपने पहले घर को भूल जाएं। जब भी आपको कोई परेशानी होती थी तो आप घर वालों से मदद लेती थी ठीक उसी तरह अब आपको ससुराल वालों से मदद लेनी होगी। किसी बात को लेकर आपको कोई समस्या है या आप किसी चीज को लेकर दुविधा में हैं तो ऐसे में आप अपने ससुराल वालों से जरूर सलाह लें।