लॉकडाउन में नहीं होना चाहते बोर, अपनाएं ये टिप्स

कोरोनावायरस महामारी की वजह से दुनिया भर में कोहराम मचा हुआ है। पूरी दुनिया के लोग घरों पर दुबकने को मजबूर हैं। कई देशों ने कोरोना पर लगाम कसने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया। भारत में भी कोरोना से जंग जीतने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई। यानी हर भारतीय नागरिक को 21 दिन तक घर पर कैद रहना होगा। 21 दिन तक सबको इस लिए घरों पर दुबके रहने के लिए मजबूर किया गया है कि ताकि इस वायरस के ट्रांसमिशन साइकिल को तोड़ा जा सके।लॉकडाउन के वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, जिससे कि वो समाज से कटे-कटे महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो इस लॉकडाउन के वजह से बहुत दुखी हो गए हैं और खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप दरवाजे के बाहर कदम रखे बिना भी खुद को समाजिक बनाए रखेंगे।

ऑनलाइन स्किल सीखें

इस समय घर पर रहकर आप ऑनलाइन अपने मन मुताबिक कौशल विकास कर सकते हैं। अगर आपको डांस, कुकिंग किसी भी चीज का शौक है तो यू ट्यूब में जाएं और जो आपको अच्छा लगता हो वो सीखें। इसके अलावा प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट के लिए आप वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं। अगर आपको कई नई भाषा पर अपना आधिपत्य जमाना है तो हेलो टॉक जैसे ऐप के जरिए आप फ्री में नई भाषा सीख सकते हैं।

खाना-पीना एक साथ


आजकल इंसान कामकाजी होने के कारण इतना व्यस्त हो गया है कि उसके पास परिवार के लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसे कितने परिवार होंगे जिसके सभी सदस्यों को एक जगह साथ में बैठकर भोजन करना न जाने कितने दिन हो गए होंगे। बेहतर होगा कि आप लॉकडाउन के बोरियत को मिटाते हुए परिवार के साथ समय बिताइए। उनके साथ भोजन कीजिए या फिर सभी सदस्य मिलकर कोई इनडूर गेम खेलिए।

घर की साफ सफाई

कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ने में आपको साफ सफाई पर भी खास तौर से ध्यान देना है। इन 21 दिनों में आप फुर्सत के पल में घर की सफाई भी कर सकते हैं। नियमित रूप से घर को सैनिटाइज करते रहें। जिन वस्तुओं में धूल परत जम गई हों, उसे साफ करके रख दें। ऐसे करने से आपको एक आदत बन जाएगी। फिर आप हमेशा साफ सफाई पर खास तौर से ध्यान देंगे।

दोस्तों के लिए मल्टीप्लेयर गेम


लॉक डाउन के बोरियत को कम करते हुए आप अपने दोस्तों के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिता सकते हैं। आप दोस्तों के साथ मल्टीप्लेयर गेम खेल सकते हैं। ऐसे कई ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम है, जिसमें आप कई दोस्त एक साथ मिलकर खेल सकते हैं। आप इन गेमों को प्ले स्टोर या एप्पल के एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

मौन व्रत

बड़े शहरों में शायद ही कभी शांति के दो पल मिले हों। हमेशा चारों तरफ चहल कदम मची रहती है। बड़े शहरों के बहुत से लोग पूरी नींद भी नहीं ले पाते हैं। ऐसे में इन 21 दिनों में आपको भी कुछ ऐसा करना है, जिससे लॉकडाउन के बाद आप अपने आपोक तरोताजा महसूस कर सकें। इसके लिए आपको ध्यान करना होगा। ध्यान के लिए आपको काफी देर तक मौन व्रत रहना होगा। आपको दिन में कम से कम दो बार 15 मिनट तक लिए मौन रहना है। यानी 15 मिनट तक ध्यान करना है। आप ध्यान के दौरान अपने आप से संपर्क में रहो। अपने को पहचानों। ध्यान से आपको आत्म निरीक्षण करने में मदद मिल सकती है। इससे जो आपको काम करना है उसमें ध्यान केंद्रित हगा। और बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे।