लव मैरेज करने के ये 5 फायदें बदल डालेंगे आपकी सोच

आज के मॉडर्न समय में हर व्यक्ति अपने लिए एक ऐसा जीवनसाथी चाहता है जो उसकी पसंद का हो और उसकी उम्मीदों पर खरा उतरे। ऐसे में लोग अरेंज मैरिज की बजाय लव मैरिज को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि अरेंज मैरिज करने पर जीवनसाथी को जानने और समझने में एक लंबा वक्त लग जाता है और अगर वह पसंद ना भी हो तब भी जीवनभर उसके साथ रहना एक मजबूरी बन जाती है जबकि लव मैरिज में कोई न कोई ऐसी चीज जरूर होती है जिसके कारण संबंध आगे बढ़ते हैं। यही कारण है कि समय के साथ लव मैरिज करने का चलन बढ़ रहा है। अगर आप भी प्रेम विवाह करना चाहते है लेकिन कोई डर आपको सता है तो आज हम आपको बतायेगे लव मैरिज करने के फायदे...

एक दूसरे को समझना

आपको बता दें कि जब आपकी अरेंज मैरिज होती है तो आप दोनो एक दूसरे से अंजान होते है। आपको इसलिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन लव मैरिज में ऐसा कुछ नहीं होता है इसमें आप एक दूसरे को बहुत दिनों से जानते है और समझते है।

कोई समझोता नहीं

आपको अपनी लाइफ में समझौता नहीं करना पड़ता है। आपको आपके पसंद का जीवनसाथी मिल जाता है जिस कारण आप काफी प्रसन्न रहते है। आपके लिए इससे बड़ी बात और क्या होती है कि लव मैरिज में वो लोग खुश होते है जिनको साथ में जिंदगी काटनी है।

रिश्ते में विश्वास या भरोसा

रिश्ते में विश्वास या भरोसाकिसी भी रिश्ते की नींव मानी जाती है। जब हम घर वालों की मर्जी से शादी करते हैं तो अजनबी पार्टनर के ऊपर भरोसा बनने में बहुत समय लग जाता है लेकिन लव मैरिज या प्रेम विवाह करने का यह फायदा होता है कि हमें एक दूसरे पर भरोसा होता है। हम अपने पार्टनर के सकारात्मक और नकारात्मक पहलूओं को जानते हैं, उसके अच्छी और बुरी आदतों को जानते हैं और रिलेशनशिप जितनी पुरानी होती जाती है, भरोसा बढ़ता जाता है। इसलिए लव मैरिज करना फायदेमंद होता है।

झिझक नहीं रहती

एक प्रेम विवाह में, कपल्स के बीच कोई शर्म या झिझक नहीं होती है क्योंकि वे एक-दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते हैं। वे बिना किसी झिझक के अपनी शादी का पूरा आनंद लेते हैं और एक दूसरे से हर विषय पर खुलकर बात कर लेते हैं। स्टडी में यह भी पाया गया है कि लव मैरिज करने वाले कपल्स की सेक्स लाइफ, अरेंज मैरिज करने वालों की अपेक्षा अधिक बेहतर होती है। यही कारण है कि लव मैरिज करना फायदेमंद होता है।

तनाव से बचाव

लव मैरिज करने से लड़का लड़की एक दूसरे से हर बात शेयर कर पाते हैं और बड़ी से बड़ी समस्या का मिलकर समाधान करते हैं। ऐसा करने से तनाव की स्थिति भी खत्म हो जाती हैं।