अगर प्रेम में दिखे ये संकेत तो अपने बॉयफ्रेंड से तोड़ ले अपना रिश्ता

किसी भी रिलेशनशिप का मजा तभी होता है जबी दोनों एक-दुसरे के साथ मस्ती से अपनी रिलेशनशिप का मजा ले रहे हों। और अगर ऐसा नहीं होता है तो सिर्फ ये रिलेशनशिप को धक्का मारने वाली बात हो जाती हैं। इसलिए अपने रिश्ते को हमेशा आगे बढ़ाने से पहले एक बार जरूर सोचना चाहिए। क्योंकि कभी-कभी हमें कुछ ऐसे संकेत दिखाई देते हैं जो हमारे रिश्ते के लिए अच्छे नहीं होते लेकिन या तो हम उन्हें समझ नहीं पाते या नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर महिलाऐं अपने रिश्ते को चलाने के लिए ऐसा करती हैं। लेकिन अगर रिलेशनशिप में संदेह की सीमा पार हो चुकी हो तो अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ने का कठिन फैसला कर ही लेना चाहिए। आइये हम बताते हैं आपको उन संकेतों के बारे में जब लड़की को अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ ही लेना चाहिए।

* अगर आपके बॉयफ्रेंड ने आपको कभी धोखा दिया है या आपसे कई बार बहुत सी बड़ी बातें छुपाई हैं, तो यह बहुत गंभीर बात है। अगर वह हमेशा ही ऐसा करता है और यह उसकी आदत बन चुकी है, ऐसे में तुरंत ही अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ लें। इस फैसले में ही आपकी भलाई है।

* अगर आपका बॉयफ्रेंड हमेशा आपके साथ फिजिकल होने पर जोर देता है, तो संभल जाइए, इसका मतलब साफ़ है कि उसके मन में आपके लिए लस्ट है, ना की लव।

* जब आप अपने बॉयफ्रेंड को अपने किसी मेल फ्रेंड के बारे में बताती हैं तो क्या वह आपसे नाराज़ हो जाता है? अगर ऐसा है तो इसका एक ही मतलब है कि आपके रिश्ते में विश्वास नहीं है। जिस रिश्ते में विश्वास नहीं है भविष्य में ऐसे रिश्ते का क्या होगा, इस बात का अंदाजा आप खुद लगा सकती हैं।

* क्या वह हमेशा अपने परिवार, अपने काम और अपनी ही भावनाओं के बारे में सोचता है? अगर उसके मन में इतनी संवेदनाएं नहीं हैं जितनी आपके मन में उसके लिए है, तो वह एक खुदगर्ज़ इंसान है। जितनी जल्दी हो ऐसे इंसान से दूरी बना लें।

* क्या आप आजतक अपने पार्टनर को नहीं समझ पाई हैं? अगर वह हर घडी बदल जाता है और आज तक आप उसे समझने की कोशिश कर रही हैं, तो आपको एक बार फिर इस रिश्ते के बारे में सोचने की जरूरत है।