दिल टूटने के बाद हर लड़का करता हैं ये काम, जानें इनके बारे में

प्यार एक बेहद खूबसूरत एहसास है, जिसकी खूबसूरती को सिर्फ सच्चे दिल से ही महसूस किया जा सकता है। जब भी कोई प्यार में पड़ता हैं तो समर्पण भाव से उसका निर्वहन करता हैं। लेकिन जब वहीँ रिश्ते में भरोसा टूटता हैं तो अनबन होते हुए यह ब्रेकअप की कगार पर पहुंच जाता हैं। ब्रेकअप चाहे लड़के की वजह से हुआ हो या फिर लड़की की वजह से दुख तो दोनों को ही होता है। कई लोग मानते हैं कि लड़कों को ब्रेकअप से कोई फर्क नहीं पड़ता हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। लड़के बाहर से कठोर दिखते हैं लेकिन अंदर से बच्चे की तरह भावुक होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ब्रेकअप के बाद अधिकांश लड़के क्या करते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

दिल हल्का करने से नहीं करते परहेज

ब्रेकअप का दर्द झेल रहे हर व्यक्ति को इस समय अंधेरे कमरे में बैठकर तन्हाइयों का साथ ज्यादा पसंद आता है। लेकिन लड़के अपने इस गम को भूलाने के लिए खास दोस्तों से मुलाकात करके अपना दिल हल्का जरूर करते हैं। ऐसा करते समय अगर उनकी आंखों से आंसू भी झलक जाते हैं तो वो उसकी परवाह नहीं करते। यकीन मानिए ऐसा करने से वाकई अच्छा महसूस होता है।

नशे में डूब जाना

ये तो आपने फिल्मों में भी देखा होगा कि प्यार में धोखा खाने के बाद हीरो सिगरेट के धुएं के छल्ले बनाने लगता है और शराब के नशे में डूब जाता है। अधिकांश लड़के अपने आप को शराब और दूसरे प्रकार के नशीली चीजों में लिप्त कर लेते हैं ताकि उन्हें अपने एक्स गर्लफ्रेंड के जाने का गम कम हो पाए। पर कड़वी यादों से छुटकारा पाने का ये सबसे गलत तरीका है। ऐसी चीजों से आपको सिर्फ बर्बादी हासिल होगी और कुछ नहीं।

दोस्तों के साथ मस्ती

खाली दिमाग शैतान का घर, यह कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी। घर के किसी कोने में अकेले बैठकर अपनी एक्स को याद करने की जगह लड़के अक्सर इन यादों से पीछा छुड़ाने के लिए अपने उन दोस्तों को ढूंढते हैं जिन्हें वो अक्सर गर्लफ्रेंड को टाइम देने के लिए मना कर दिया करते थे। दोस्तों के साथ मस्ती उनके दर्द को कम करने में उनकी मदद करती है।

परिवार की याद

जिन भाई-बहनों से बात किए महीनों गुजर गए होते हैं अचानक से वो सबसे खास बन जाते हैं। साथ घूमने का प्लान बन जाता है और लड़के अपने छोटे भाई-बहनों को बिना मांगे ये सलाह देने लग जाते हैं कि कभी किसी से प्यार मत करना।

लाइफ में लाते हैं बदलाव

यहां बदलाव से हमारा मतलब नई गर्लफ्रेंड से बिल्कुल नहीं है।किसी रिश्ते से निकलने के तुरंत बार दूसरे रिश्ते की ओर न लपकें। बदलाव का मतलब यहां किसी ट्रेंडी टैटू तो किसी दूसरे शहर में हॉलिडे प्लान करने से है। आपने अक्सर लड़कों को ब्रेकअप के बाद शरीर पर कोई टेंड्री टैटू तो कभी दूसरे शहर को एक्सपलोर करने की तमन्ना रखते देखा होगा।प्यार में धोखा खाए लोग भी ब्रेकअप के गम को भूलाने के लिए यह तरीका ट्राई कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर फॉलो करने से बचते हैं
सोशल मीडिया पर अपने एक्स को देखकर उसे नजरंदाज करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन ऐसा करना नामुमकिन भी नहीं है। दिल से अपने एक्स की यादों को भूलाने के लिए सबसे पहले फेसबुक या ट्विटर पर लॉग इन करके अपने एक्स को सबसे पहले अनफ्रेंड कर दें।कई लड़के तो दिल टूटने पर सबसे पहले एक्स की तस्वीरें, मैसेज को अपने फोन से डिलीट कर देते हैं। ऐसा इसलिए आप जितनी बार अपने पूर्व प्रेमी के अपडेट्स, फोटो या मैसेज देखेंगे, उसकी यादों में और डूबते चले जाएंगे।