Happy Holi 2023 Wishes: रंगों का त्यौहार आया है, हजारों खुशिया लाया है..., इन मैसैजेस को भेजकर अपनों के जीवन में भरें प्रेम के रंग

होली के त्योहार का हिंदू धर्म में खास महत्व है। यह भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का संदेश देता है। होली वाले दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं। होली के त्योहार को जीवन में खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस साल होलिका दहन 6 मार्च 2023 और रंग 7 व 8 मार्च को खेला जायेगा। होली के पावन पर्व की शुरुआत आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदार व करीबियों को शुभकामनाएं देकर कर सकते हैं । यदि प्रियजनों से मिल नहीं सकते तो सोशल मीडिया के जरिए होली शुभकामनाएं दे सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिसे आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भेज कर इस मौके को खास बना सकते हैं।

मथुरा की खुशबू,गोकुल का हार
वृन्दावन की सुगंध, बरसाने का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!
Happy Holi 2023

त्योहार ये रंग का,
त्योहार ये भंग का,
मस्ती में मस्त हो जाओ आज,
होली में दोगुना मजा है यार के संग का!
Holi मुबारक हो

दिलों को मिलाने का मौसम है
दूरियां मिटाने का मौसम है
होली का त्यौहार ही ऐसा है
रंगों में डूब जाने का मौसम है
Happy Holi 2023

रंगों का त्यौहार आया है, हजारों खुशिया लाया है
कोई हमसे पहले न कह दे आपको,
इसलिए शुभकामनाओं का रंग आपको भिजवाया है
होली मुबारक हो...

मक्के की रोटी नींबू का अचार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चाँद की चाँदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

गुलाल का रंग गुब्बारों की मार
सूरज की किरणे खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।

रास रचाएं गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाएं रंग रसिया
सजाए रंगों का साज हर एक द्वारे
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें
होली की शुभकामनाएं...

प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
आपको एडवांस में हैप्पी होली!

खुशियों से भरा आपका संसार हो
जिंदगी में हमेशा प्यार और बहार हो
आपके संसार में हर रंगों की भरमार हो
मुबारक आपको होली का त्योहार हो
Happy Holi 2023

रंगों की वर्षा
गुलाल की बौछार
गुझिया की मिठास
अपनों का प्यार
मुबारक हो होली का त्योहार
Happy Holi 2023

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी।
यह रंग न जाने कोई जात ना कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली।

रंगों की बहार
पिचकारी की धार
गुलाल की बौछार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
Happy Holi 2023

त्योहार है ये खुशियों का,
जब सारे रंग खिलते हैं,
उल्लास और उमंग से सब संग मिलते हैं,
होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरों बधाइयां.
Happy Holi 2023