दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घरों में दीप जलाए जाते हैं, रंगोली बनाई जाती है और मां लक्ष्मी तथा भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साल 2026 में दीपावली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जा रही है।दिवाली के मौके पर लोग अपने घर-परिवार के साथ त्योहार मनाने के अलावा दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। आज सोशल मीडिया और मोबाइल मैसेज के जरिए अपनों तक अपनी भावनाएं पहुंचाना आसान हो गया है। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली अपने प्रियजनों को खास अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए संदेश, शायरी और शुभकामना पंक्तियां भेज सकते हैं।भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है दिवालीधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करने और रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर पूरे नगर को रोशन किया था। इसी परंपरा को दिवाली के त्योहार से जोड़कर देखा जाता है। तभी से दीप जलाकर खुशियां मनाने की परंपरा चली आ रही है।कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह पर्व देशभर में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीयों और रोशनी से सजाते हैं। पूजा-पाठ के साथ मिठाइयां बांटते हैं और एक-दूसरे की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।दिवाली 2026 पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेशअगर आप इस दिवाली अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं देने के लिए अच्छे शब्द तलाश रहे हैं, तो ये संदेश आपके काम आ सकते हैं।1. मां लक्ष्मी के आशीर्वाद वाला संदेशलक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिले,
घर में सुख-समृद्धि और
खुशियां ही खुशियां रहें।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!2. परिवार के लिए दिवाली की बधाईचांद को चांदनी मुबारक,
सूरज को रोशनी मुबारक,
आपको और आपके पूरे परिवार को
दिवाली मुबारक!
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।3. गणेश और लक्ष्मी जी से सुख-समृद्धि की कामनागणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
यही कामना है हमारी, इस दिवाली
पाएं आप सुख-समृद्धि और मान-सम्मान।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!4. अपनों के लिए खास दिवाली संदेशदिवाली का ये प्यारा त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार।
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करो स्वीकार।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!5. सुख-शांति और समृद्धि की बधाईप्रकाश और खुशियों का महापर्व दीपावली
आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।
आपको और आपके परिवार को
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!6. दोस्तों और करीबियों के लिए संदेशदीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार।
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार!7. सफलता और खुशहाली की शुभकामनादीपों का यह त्योहार आपके जीवन में
खुशियां, समृद्धि और सफलता लाए।
आपको और आपके परिवार को
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!8. मां लक्ष्मी की कृपा के लिए संदेशदीयों की रोशनी से जीवन आपका जगमगाए,
लक्ष्मी माता आपके घर सुख-समृद्धि लाए।
आप सभी को शुभ दीपावली!9. रंगोली और दीपों से सजे घर के लिए बधाईरंगोली से सजे आपका द्वार,
दीपों से चमके घर-परिवार।
हर तरफ गूंजे खुशियों की पुकार,
आपको मिले सुख-समृद्धि अपार।
दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं!10. मुश्किलों से मुक्ति और खुशियों की कामनामां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले,
हर मुश्किल से आपको निजात मिले।
धन-धान्य से भरा रहे घर-परिवार,
आपको मुबारक हो दीपावली का त्योहार!11. जीवन में नई खुशियों के स्वागत का संदेशघर में आए सुख-समृद्धि की बहार,
मां लक्ष्मी करें आपके जीवन का उद्धार।
हर दिन मिले खुशियों का उपहार,
मुबारक हो आपको दीपों का त्योहार।
दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं!12. जीवन के अंधकार को दूर करने वाली शुभकामनाहर आंगन में दीप जलें,
हर चेहरे पर मुस्कान खिले।
दूर हो जाएं जीवन के सारे अंधकार,
खुशियों से भरी रहे आपकी हर बहार।
दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं!13. सपनों और खुशियों के नाम दिवाली संदेशदीप जलें तो खुशियों का उजाला हो,
हर ख्वाब आपका पूरा होने वाला हो।
मां लक्ष्मी का सदा बना रहे आशीर्वाद,
दिवाली पर खुशियों से भरा हो आपका हर दिन और हर रात।
दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं!