Janmashtmi 2019: दिल में घर कर जाएगी आपकी शुभकामनाएं, इन संदेशों से बनाए इस त्यौंहार को स्पेशल

आज पूरे देश में खुशी का माहौल हैं क्योंकि सभी आज कृष्ण जन्मोत्सव मना रहे हैं। कृष्ण जन्माष्टमी का यह त्यौंहार पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं और मंदिरों में इस दिन का माहौल बहुत ही मनमोहक होता हैं। इसी के साथ सभी इस दिन अपने परिजनों को शुभकामना भी देते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे जन्माष्टमी शुभकामना सन्देश लेकर आए हैं जो इस त्यौंहार को और स्पेशल बनाते है। तो आइये जानते हैं इन शुभकामना सन्देश के बारे में।

सोचा किसी अपने से बात करें, अपने किसी खास को याद करें।
किया जो फैसला जन्माष्टमी की शुभकामना देने का, दिल ने कहा क्यों न आपसे शुरूआत करें।।
शुभ जन्माष्टमी!!

पल पल सुनहरे फूल खिले, कभी न हो कांटो का सामना।
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे, जन्माष्टमी पर हमारी यही शुभकामना।।
शुभ जन्माष्टमी!!

एक दुआ मांगते है हम अपने भगवान से, चाहते है आपकी ख़ुशी पुरे ईमान से।
सब हसरतें पूरी हो आपकी, और आप मुस्कुराएं दिल-ओ-जान सें।।
शुभ जन्माष्टमी!!

भगवान श्री कृष्ण स्वयं आप के घर आये, आप ख़ुशी से दिए जलाये।
इस महोत्सव को आप बड़े धूम-धाम से, कृष्ण जन्मोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाये।।
शुभ जन्माष्टमी!!

मिश्री से मीठे नन्द लाल के बोल, इनकी बातें हैं सबसे अनमोल।
जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर, दिल खोल के जय श्री कृष्ण बोल।।
शुभ जन्माष्टमी!!