नारी के सम्मान में इन पंक्तियों के साथ दें अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना

हर इंसान अपने सम्मान के लिए जीता हैं। लेकिन समाज में देखा गया हैं कि महिलाओं को वह सम्मान नहीं मिल पाता हैं जिसकी वे हकदार हैं। ऐसे में नागरिकों के अंदर महिलाओं की इज्जत करने की भावना को जगाने के लिए हर साल 8 मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम नारी के सम्मान में कुछ पंक्तियां लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना दे सकेंगे।

दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने मे गुजर गई
रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई
जिस घर मे मेरे नाम की तखती भी नहीं
सारी उमर उस घर को सजाने मे गुजर गई
महिला दिवस की शुभकामनाएं!

जिसने बस त्याग ही त्याग किए
जो बस दूसरों के लिए जिए
फिर क्यों उसको धिक्कार दो
उसे जीने का अधिकार दो
महिला दिवस की शुभकामनाएं!

नारी दिवस बस एक दिवस
क्यों नारी के नाम मनाना है
हर दिन हर पल नारी उत्तम मानो
यह नया ज़माना है
महिला दिवस की शुभकामनाएं!

नारी एक माँ है उसकी पूजा करो
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो
नारी एक भाभी है उसका आदर करो
नारी एक पत्नी है उसको प्रेम करो
नारी एक दीदी है उसका सम्मान करो
महिला दिवस की शुभकामनाएं!