क्रिसमस पर दें बच्चों को ये तोहफे, उनके चेहरे पर आएगी बड़ी मुस्कान

आने वाले दिनों में क्रिसमस का फेस्टिवल आने वाला हैं, जो हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता हैं। बच्चे क्रिसमस का इंतजार पूरे साल करते हैं क्योंकि इस दिन सेंटा क्लॉज उनके लिए कई तरह के तोहफे लेकर आता हैं। बच्चे अपनी पसंद की विश लिस्ट बनाते हैं और उम्मीद रखते हैं कि सेंटा क्लॉज उनके लिए उनकी पसंद का गिफ्ट लेकर आए। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान देखना चाहते हैं, तो आज इस कड़ी में हम बच्चों को देने के लिए कुछ गिफ्ट आइडिया लेकर आए हैं। इन्हें आप क्रिसमस वाले दिन बच्चों को दे सकते हैं और उनका दिल खुश कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन गिफ्ट आइडियाज के बारे में...

गेम किट

आज के समय में मोबाइल गेम तो सभी बच्चे खेलते हैं। ऐसे में आप बच्चों को आउटडोर गेम किट गिफ्ट कर सकते हैं। जिसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल जैसे खेल में से बच्चे को जो भी पसंद हो आप उसे उस खेल के किट दे सकते हैं। यह बच्चों के शारीरिक फिटनेस में भी मदद करेगा।

किड्स लैपटॉप


इस क्रिसमस के मौके पर आप अपने बच्चों को किड्स लैपटॉप दे सकते हैं।यह ऐसा गिफ्ट है, जिसके माध्यम से आप अपने बच्चों को शब्दों की जानकारी दे सकते हैं, उनको एल्फाबेट्स याद करवा सकते हैं, इसे गिफ्ट से बच्चे भी खुश हो जाते हैं और कुछ नई जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं, बच्चों को लैपटॉप चलाने का बेहद शौक होता है, तो ऐसे में उनके लिए ये सबसे बेहतर गिफ्ट है।

चॉकलेट्स

चॉकलेट हर बच्चे को बहुत पसंद होती है। ऐसे में आप इस क्रिसमस बच्चों को उनकी फेवरेट चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में क्रिसमस स्पेशल चॉकलेट कई खूबसूरत डिजाइन और फ्लेवर में आसानी से मिल जाएंगे। अपने हाथों से घर पर भी चॉकलेट्स बना कर डिफरेंट शेप और अट्रैक्टिव गिफ्ट रैपिंग के साथ बच्चों को गिफ्ट कर सकते हैं।

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट


म्यूजिक का शौक रखने वाले बच्चों को कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट गिफ्ट करना भी उन्हें खुश करने का बेहतरीन तरीका है। यह उनके शौक को पूरा करने और कुछ नया करने में भी उनकी मदद करेगा।

टेंट हाउस

क्रिसमस के मौके पर बच्चों को टेंट हाउस देना भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आप इसे घर की छत पर रख सकते हैं या बाहर बालकनी में रख सकते हैं। जहां बच्चा बैठकर अपने दोस्तों के साथ खेल सके।

पजल


पजल एक सबसे अच्छा मेमोरी बूस्टिंग गेम है। अलग-अलग तरह की पजल्स में अलग-अलग टुकड़ों को जोड़कर एक सही चित्र, शब्द, इत्यादि बनाने होते हैं। वहीं इसे करते हुए बच्चों का दिमाग पूरी तरह वर्किंग रहता है, जिस वजह से फोकस इंप्रूव करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से पजल सॉल्विंग गेम में भाग लेने से बच्चों का कंसंट्रेशन लेवल और मेमोरी इंप्रूव होता है।

क्ले सेट

बच्चों को क्ले से खेला बहुत पसंद होता है। यह उनकी क्रिएटिविटी को भी बढ़ाता है। ऐसे में क्रिसमस के मौके पर आप बच्चों को अच्छा सा क्ले सेट दे सकते हैं।

क्रिसमस थीम गिफ्ट


बच्चों को सेंटा या क्रिसमस थीम गिफ्ट भी बहुत पसंद आते हैं। ऐसे गिफ्ट आइडिया में सेंटा टोपी, सेंटा ड्रेस, रेन डियर, स्नो फॉल डकोरेशन, क्रिसमस ट्री, किसमस ट्री डेकोरेशन सेट, सेंटा बेडशीट, सेंटा पिल्लो कवर, स्नो फॉल बेडशीट, पिल्लो कवर जैसे अनेकों गिफ्ट ऑप्शन हैं जिसमें से आप अपनी या बच्चों की पसंद के अनुसार सेलेक्शन कर सकते हैं। सेंटा वाली नोट बुक, पेन, पेंसिल भी अच्छा ऑप्शन है।