लड़कों की ये 4 आदतें लड़कियों को नापसंद, बनने से पहले बिगड़ सकती हैं बात

जब भी कभी बात आती है किसी रिलेशनशिप की तो उसमें दोनों पार्टनर के बीच प्यार और आपसी समझ होती हैं। हांलाकि दोनों पार्टनर एक-दूसरे के लिए अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाते हैं ताकि रिश्ता अच्छा बना रहे। लेकिन लड़कों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें लड़कियां नापसंद करती हैं और आपकी बात बनने से पहले ही बिगड़ सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लड़कों की उन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे लड़कियां दूर भागती हैं। इन्हें दूर करने में ही लड़कों की भलाई हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

साफ- सफाई न रखना

जो लड़के साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते, लड़कियां धीरे- धीरे उनसे चिढ़ने लगती हैं क्योंकि अधिकांश लड़कियां साफ- सफाई का बहुत ख्याल रखती हैं और वे अक्सर लड़कों के मैले कपड़े, पीले दांत आदि को बहुत जल्दी देख लेती हैं और इसके बाद वे दूर होने लगती हैं। जिन लड़कों का कमरा हमेशा गंदा रहता है, लड़कियां उनके यहां जाना भी पसंद नहीं करती हैं।

कहीं भी अपशब्द कहना

कई सारे लड़कों के आदत होती हैं कि वे आसपास देखते भी नहीं हैं और अपशब्द कह देते हैं। ऐसे लड़कों को लड़कियां कम पसंद करती हैं। कई लोग बिना बात के अति में अपशब्द कहते हैं या यूं कह लो कि उनकी बात अपशब्द के बिना पूरी होती ही नहीं है। ऐसे लोगों के सामने भले ही लड़कियां कुछ कह न पाती हों लेकिन असहज अवश्य होने लगती हैं।

मारपीट करना

बहुत ज्यादा गुस्सा करने वाले या बात-बात पर गुंडागर्दी दिखाने वाले लड़कों से लड़कियां दूर रहना ही पसंद करती हैं क्योंकि अधिकांश लड़कियां कोमल होती हैं और बिना बात के हिंसा का समर्थन नहीं करती हैं तो जो लड़के बात-बात पर लड़ाई करते हैं या मारा- कूटी करते हैं, लड़कियां उनसे किसी भी प्रकार का रिश्ता रखना पसंद नहीं करती हैं। यह उनके लिए शर्म का विषय होता है।

नशा करना

लड़कियों की नजरों में नशा करने वाले लड़के बड़े गैर- जिम्मेदार होते हैं इसलिए जैसे ही उन्हें पता चलता है कि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है तो वे उससे खुद- ब- खुद दूरी बनाने लगती हैं। नशे में व्यक्ति होश खो देता है और कई सारी गलतियां भी करता है और कोई भी लड़की ये सब बर्दाश्त नहीं ही करना चाहेगी इसलिए वे ऐसे लड़कों से पहली फुरसत में दूर हो जाती हैं।