लड़कियों को पसंद आती हैं लड़कों की ये खूबियां, बनाना चाहती हैं अपना मिस्टर परफेक्‍ट

हर लड़की यही चाहती है की उसका बॉयफ्रेंड या पार्टनर बेहद खास हो और उसमें वे कई ऐसी खूबियां ढूंढने की कोशिश करती हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाए। इन्हीं खूबियों को देखकर लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड भी बनाती है। लड़कों का हेल्पिंग और केयरिंग नेचर लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। लड़कियां भी जानती हैं कि खुशहाल जीवन सूरत नहीं सीरत के सहारे बिताया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कियां अपने मिस्टर परफेक्‍ट में ढूंढती हैं। आइए जानते हैं वो कौनसी ख़ास बातें हैं जो लड़कियां लड़कों में तलाशती हैं।

रुबाबदार व्यक्तित्व

अगर आपको लगता है के लड़कियों को महज़ खुबसूरत लड़के ही पसंद होते है तो यह आपकी ग़लतफ़हमी है। क्योंकि लड़कियां लड़कों में सबसे अधिक किसी बात को तलाशती हैं तो वो उसका व्यक्तित्व होता है। अगर आपकी पर्सनालिटी स्ट्रांग है तो कोई भी लड़की आप पर फ़िदा हो सकती है।

जेंटलमैन

जब लड़के किसी को भी अपनी तरफ अट्रैक्ट कर सकते हैं। लड़कों की शराफत लड़कियों को ज़्यादातर आकर्षित करती हैं। याद रखिये आपका जरूरत से ज्यादा मजाकिया अंदाज कई बार बचकाना लग सकता है। जब लड़कियों से बात करें तो उस समय इधर-उधर ना देखें, ना किसी आते-जाते पर कमेंट करें। इन सब आदतों से बचेंगे लड़की एक बार जरुर आपके बारे में सोचेगी।

अपने मुंह मियां मिठ्ठू ना बनें


अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनने वाले लड़के लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं आते। भले ही आप सच क्यों न बोल रहे हों, लेकिन लड़कियों इस पर जल्दी विश्वाश नहीं कर पाती। इसलिए खुद की अधिक तारीफ करने से बचें। वहीं कई लड़कों को बात-बात पर गाली देने की आदत होती है, यह आदत लड़कियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती।

लड़की की अधिक सुनें

लड़की से बातचीत के दौरान अपनी कम कहें, उसकी अधिक सुनें। जानें उन्हे क्या पसंद है और कौन सी बातें उसे गुस्सा दिला सकती है। लड़कियों को वाे लड़के पसंद नहीं है जो पागलों की तरह उनके आगे- पीछू घूमते रहें। स्वभाव में गंभीर लड़के पहली पसंद होते हैं।

कॉन्फिडेंट


लड़कियों को बहादुर लड़के ज्यादा पसंद आते हैं, हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर कॉन्फिडेंट और साहसी हो, ताकि जरूरत पड़ने पर वो दुनिया से उसे प्रोटेक्ट करर सके। अगर आप केयरफुल और बहादुर हैं तो कोई भी लड़की आपकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाएगी।

एंबिशियस


जो लाइफ में कुछ बड़ा करने का सपना रखते हों और उसके लिए प्रयास करने का साहस रखते हों, ऐसे लड़के लड़कियों को बेहद पसंद आते हैं। जिन लड़कियों के अपने भी कुछ ख्वाब होते हैं वह ऐसे लड़कों से आसानी से अट्रैक्ट हो जाती हैं।

उन्हें समझने वाले लड़के

बात चाहे जीवनसाथी चुनने की हो, बॉयफ्रेंड की या सिर्फ महज दोस्ती की, लड़कियां हमेशा ऐसे लड़कों को प्राथमिकता देती हैं, जो उन्हें अच्छी तरह समझ पाएं और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। कोई भी व्यक्ति हमेशा सही नहीं हो सकता। हो सकता है कि लड़की भी कभी-कभी कुछ गलतियां कर बैठे, ऐसे में लड़का उन्हें जज के स्थान पर उसकी परिस्थिति को समझे। इतना ही नहीं, उसे उस मुश्किल से बाहर निकलने के रास्ते भी बताएं। साथ ही लड़की को लड़के पर यह भी भरोसा होना चाहिए कि वह अपनी हर अच्छी-बुरी बात उससे बिना किसी झिझक के शेयर कर सकती है। वह उसे समझेगा और कभी भी उसका भरोसा नहीं तोड़ेगा।

शो ऑफ


लड़कियां उन लड़कों को काफी पसंद करती हैं जो दिखने में अच्छे होते हैं। इसके अलावा लड़कियां उनकी स्माइल, आंखों और बॉडी पर भी खासा ध्यान देती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन चीजों पर भी ध्यान दे। अपने फैशन सेंस और नॉलेज को फ्लांट करने से पीछे ना रहें।

मस्ती-मजाकिया लड़के


कोई भी लड़की किसी लड़के के असली व्यवहार या स्वभाव को उससे दोस्ती करने के बाद ही जान पाती है, लेकिन दोस्ती करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि लड़की आपके साथ कंफर्टेबल महसूस करे। आपको शायद पता ना हो, लेकिन लड़कियों को मस्ती-मजाक करने वाले और उन्हें हमेशा खुश रखने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। इसलिए आप भी लाइफ को थोड़ा लाइटली लें और खुलकर जीना शुरू करें।