हर लड़की अपने लाइफ पार्टनर से रखती है ये उम्मीदें

प्रत्येक व्यक्ति की अपने जीवन से कई उम्मीदें और सपने होते हैं। व्यक्ति की कई ख्वाहिश होती है जिसे वो पूरा करना चाहता हैं। ऐसी ही एक ख्वाहिश होती है अपने लाइफ पार्टनर के बारे में। यह खासकर लड़कियों में ज्यादा देखी जाती हैं। लडकियां हर रात सपने में अपने होने वाले राजकुमार के बारे में सोचती हैं और कई सपने संजोती हैं। लड़कियों की अपने पार्टनर के प्रति कई ख्वाहिशें होती हैं, जिन्हें वे अपने करीबियों को ही बताती हैं। और लड़कियों की इन ख्वाहिशों को जानना की लड़कों के मन में जिज्ञासा होती हैं। तो आज हम उन लड़कों की जिज्ञासा शांत करते हुए बताने जा रहे हैं कि लड़कियों के सपनों का राजकुमार कैसा होता हैं।

* केयरिंग पार्टनर : हर लड़की यही सपना देखती है कि उसका होने वाला पार्टनर बहुत केयरिंग हो, जब कभी उसे थोड़ी भी चोट लग जाए या वो बीमार हो जाए तो पार्टनर उसका ख्याल रखे। बार-बार उसका हालचाल पूछे। अगर उसका मन नहीं है तो पार्टनर उसके लिए खाना भी बना दे, हालांकि चंद खुशकिस्मत लड़कियों का ही ये सपना पूरा हो पाता है।

* अमीर होना चाहिए : कहते हैं प्यार अमीरी-गरीबी नहीं देखता, मगर आजकल की लड़कियां यही चाहती है कि उसका पार्टनर अमीर हो, जो उसकी सारी फरमाइशे पूरी कर सके और आगे चलकर उनपर नौकरी करने ये पैसे कमाने का दबाव न रहें वो बस जितना चाहे उतना पैसा आराम से खर्च कर सकें, हालांकि हर लड़की का ये सपना पूरा होता नहीं है।

* बिना कहे दिल की बात समझ जाए : परेशान या तनाव में होने पर लड़कियां जल्दी अपने दिल की बात किसी से शेयर नहीं कर पातीं, इसलिए वो चाहती हैं कि उसका पार्टनर ऐसा हो जो बिना कहे उसे देखकर ही समझ जाए कि वो बहुत परेशान हैं और उसकी परेशानी दूर करने के बारे में सोचें।

* हर बात में हामी भरने वाला : आजकल की लड़कियां ऐसे लड़कों को सपने देखती हैं जो उनकी हां में हा मिलाएं न कि वो जो लड़कियों पर अपनी मर्ज़ी थोपे कि उसे क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं? कितनी देर तक घर से बाहर रहना चाहिए, किन लोगों से और कितनी बात करनी चाहिए आदि। बात-बात पर पाबंदी लगाने वाले लड़के लड़कियों को ज़रा भी पसंद नहीं आते।

* पर्सनल स्पेस
: लड़कियों चाहती हैं कि उनके सपनों का राजकुमार मॉर्डन ख्याल को हो, जो हर वक्त उनके साथ ही चिपका न रहे, बल्कि उन्हें अपने तरीके से जीने दें। जो पर्सनल स्पेस को अहमियत देता हो, जो ये न समझे कि पत्नी का पति के अलावा किसी गैर मर्द के साथ घूमना गलत है या शादी के बाद उसे अपने दोस्तों की बजाय सिर्फ पति के साथ ही बाहर जाना चाहिए। रिश्ते में पर्सनल स्पेस बहुत ज़रूरी होती है और ये बात दोनों पार्टनर को समझनी चाहिए तभी रिश्ता लंबा टिकता है।