रात को सोते समय लड़कियों के दिमाक में चलती हैं ये बातें...

दिनभर का काम निपटाकर जब आप बिस्तर पर सोने जाते हैं तो ऐसा नहीं होता है कि लेटते ही आपको नींद आ जाए। यानी आप लेट गए हैं और सोने की कोशिश कर रहे हैं तो इस बीच आपके दिमाग में कुछ ना कुछ बातें चलती रहती हैं। हर कोई पुरे दिन के बाद रात में सोने से पहले हुई पुरे दिन में हुए कार्यों के बारे में सोचता है, तो कोई दूसरे दिन की शुरुवात के बारे में सोचता है। अगर लड़कियों की बात करें तो वह भी औरों की तरह रात को सोने से पहले सोचती है लेकिन आपको पता है कि उनके दिमाग में कैसी बातें चलती है, अगर नही तो आइए जानते है कुछ अजीब और हैरान कर देनी वाली बाते।

* अपने से ज्यादा खूबसूरत :

अगर दिन में किसी लड़की को खुद से ज्यादा खूबसूरत लड़की दिख जाएं तो वह रात के समय सोने से पहले उसका ख्याल जरूर आ जाता है। उनके दिमाग में चलता है कि यह लड़की इतनी खूबसूरत क्यों है।

* अपने पार्टनर के बारे में :

अगर कोई लड़की रिलेशनशिप में होती है तो वह सोने से पहले अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सपने जरूर देखती है। प्यार का एहसास लड़का और लड़की दोनों के लिए ही खास होता है। वह सोने से पहले अपने पार्टनर के बारे में जरूर सोचती है।

* अगली दिन कि चिंता :

सोने से पहले ही उन्हें अगले दिन सुबह उठने की चिंता सताने लगती है। अलार्म लगाना और फिर उसे तकिए के पास ऐसे रखना कि उसकी आवाज सीधे कान में पड़े। सोने से पहले ही अगले दिन सुबह उठने, सुबह क्या पहनेंगे, लंच क्या ले जाएंगे और इसी तरह की कई छोटी-बड़ी बातों की चिंता उन्हें सताने लगती है।

* शादी से जुड़ी बातें :

अगर निकट भविष्य में शादी की योजना है तो लड़कियों के दिमाग में सोने से पहले शादी से जुड़ी बातें जरूर चल रही होगी। शादी के बाद मेरी लाइफ कैसी होगी,क्या मैं खुश रहूंगी, जैसे कई बातें वह सोचती है।

* फिगर के बारे में :

लड़कियां सोने से पहले अपने फिगर के बारे में जरूर सोचती हैं कि आखिर किन तरीकों से वो अपनी फिगर को और ज्यादा सेक्सी बना सकती हैं।

* ड्रेसअप के बारे में :

लड़कियों को सोने से पहले यह चिंता लग जाती है चाहे कॉलेज जाना हो या फिर ऑफिस कि वह अगले दिन क्या पहने, ये ऐसा ख्याल है जिसके बारे में हर लड़की सोचती है। और वह सिर्फ कपड़ों के बारे में ही नहीं बल्कि इयरिंग्स, शूज और हेयर स्टाइल के बारे में भी सोचती है।

* करियर और सैलरी :

लड़कियां सोने से पहले एक बार तो करियर ग्रोथ के बारे में जरूर सोचती हैं। सैलरी की प्लानिंग भी इसमें शामिल होती है।