Funny Jokes: बॉयफ्रेंड- डार्लिंग मेरे कान में कुछ हल्का सा, कुछ नर्म सा, कुछ नमकीन सा, कुछ मीठा सा कहो, प्रेमिका ने जो कहा सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

हंसने से हमारा ब्डल सर्कुलेशन ठीक रहता है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहने से हम तमाम बीमारियों से बच सकते हैं। वहीं, हंसने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। जितना हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा, उतना ही हम बीमारियों से बचे रहेंगे। साथ ही हंसने के दौरान कैलरी बर्न होती है जिससे मोटापे में कमी आती है। करीबन 15 मिनट तक हंसने से हम 10-40 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं।

लड़की- बीवी और गर्लफ्रेंड में क्या फर्क होता है?
लड़का- यही कोई 20 किलो का।

पत्नी टेबल पर चढ़कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी।
अगर तुम मिल जाओ, जमाना छोड़ देंगे हम।
पति ने भी गाना शुरू किया - अगर तुम गिर जाओ, दूसरी ढूंढ लेंगे हम।
बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है।

डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
मोटू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
मोटू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले?
डॉक्टर साहब बेहोश।

पत्नी- हमारी शादी को 25 साल हो गए,
इतने साल कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला।
पति- समय का पता कैदी को चलता है, जेलर को नहीं।
फिर हुई जोरदार कुटाई।

टीटू- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो
शीटू- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
टीटू- अगर फिर भी गर्मी लगती है, तो क्या करते हो?
शीटू- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं।

पत्नी- मैंने गहने मांगे, तुमने दिया खाली डिब्बा कितनी शर्म आई मुझे दोस्तों के सामने
पति- शर्म ही तो औरतों का गहना है पगली।

संता- पापा आज मेरी गर्लफ्रेंड का बर्थडे है, उसे क्या दू?
पापा- दिखने मे कैसी है?
संता- मस्त है।
पापा- मेरा मोबाइल नंबर दे दे!
संता के उड़े होश!!

बच्चा- मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं...?
मम्मी- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा...?
बच्चा- क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो सब यही कहते हैं 'हे भगवान फिर आ गया...!'

पत्नी- तुम तो कहते थे कि तुम शादी के बाद भी मुझे ऐसे ही प्यार करोगे?
पति- मुझे ये कहां पता था कि तुम्हारी शादी मुझसे ही हो जाएगी।

गुज्जु बॉयफ्रेंड- डार्लिंग मेरे कान में कुछ हल्का सा, कुछ नर्म सा, कुछ नमकीन सा, कुछ मीठा सा कहो।
प्रेमिका- ढोकला।

मुन्ना भाई- अगर बिना दांतों वाला कुत्ता काटे तो क्या करना चाहिए?
सर्किट- सिंपल भाई...बिना सुई का इंजेक्शन लगाने का।

गुस्से में बॉस- तुमने कभी उल्लू देखा है?
मोहन- नहीं सर।
बॉस- नीचे क्या देख रहे हो ? मेरी तरफ देखो।

मां- तुझे लड़का पसंद आया हो तो बात आगे चलाएं।
लड़की- लड़का तो ठीक है, पर बहुत मोटा है।
मां- टीवी 14 इंच का हो या 29 इंच का रिमोट 6 इंच का ही होता है।