हर पिता चाहता है बेस्ट डैड बनना, इन बातों को अपनाए अपने जीवन में

बच्चों को अपने माता-पिता से बहुत प्यार होता हैं। हांलाकि माँ से उनका प्यार साफ़ दिखाई देता हैं और पिता से वो प्यार दर्शा नहीं पाते हैं, लेकिन वे अपने पिता को बहुत चाहते हैं। हर पिता भी चाहता है कि वह इस दुनिया का बैस्ट डैड बने और अपने बच्चों का प्यार और विश्वास हासिल कर सकें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे गुणों की जानकारी लेकर आए हैं जिनको अपने जीवन में अपनाकर आप भी बैस्ट डैड बन सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन गुणों के बारे में।

* स्वस्थ रहना बहुत जरूरी

बचपन से ही अगर बच्चे में स्वस्थ जिंदगी जीने की आदत डाली जाए तो जिंदगी भर उसे इसका महत्व पता रहता है। इसके लिए उसे पिता के मार्ग दर्शक की जरूरत है। सुबह जल्दी उठना, योग,सैर,एक्सरसाइज और खेलों में उनकी रूची पैदा करें।

* कुछ सीमाएं जरूर करें तय

कई बार आपको जिंदगी में कुछ चीजें पसंद नहीं होती और बच्चों में भी इस तरह की आदतें आप देखना नहीं चाहते। बच्चे की परवरिश करते समय इन चीजों को तय कर लें लेकिन उन्हें इसके पीछे का कारण भी बताएं। जबरदस्ती करने से बच्चे दवाब में आ जाते हैं।

* क्वालिटी टाइम

पुरुषों को अपना बिजनेस या जॉब का भी ध्यान रखना पड़ता है। जरूरी नहीं कि सारा दिन बच्चों के साथ बिताना जाए लेकिन उन्हें क्वालिटी टाइम दें। बच्चे इस बात की ज्यादा अहमियत समझते हैं, जब भी समय मिले उनके साथ खेलें या फिर घूमाने के लिए ले जाएं।

* बच्चों की बातें भी सुनें

हर बार अपनी ही बात बच्चों को न सुनाएं। उनकी कहानियां भी बहुत दिलचस्प होती हैं। कभी-कभी उनके साथ बात करना भी जरूरी है। इससे आप उनके और भी ज्यादा करीब आ जाएंगे।

* प्यार जताना सीखें

प्यार से हर किसी का मन जीता जा सकता है। बच्चों को बताएं कि आप उन्हें ढेर सारा प्यार दे सकते हैं। उन्हें अहसास करवाएं कि आपसे ज्यादा उनके करीब और कोई भी नही है।