क्या आप जानती है की आपका पार्टनर आपसे रिलेशनशिप में क्या उम्मीद करता है, जाने

लड़के किसी रिलेशनशिप में क्या चाहते हैं इसे हम अक्सर ही नज़रंदाज़ कर देते हैं। हम हमेशा यही जानने में लगे रहते हैं कि लड़कियां क्या चाहती हैं, उन्हें किन चीज़ों का शौक होता है जबकि कोई भी रिश्ता दोनों की भागीदारी से बनता है। हर लड़का अपनी ज़िंदगी में अपनी 'ड्रीम गर्ल' को लाना चाहता है। 'ड्रीम गर्ल' है कौन? ये वही लड़की होती है जिसमें लड़के को वो सब मिल जाए, जिसकी उसे चाहत है। उसके साथ वो रिलेशनशिप में रहना चाहता हैं और चाहता है की रिलेशनशिप में ये बातें मेन्टेन हो। आइए जानें कि लड़के क्या चाहते हैं रिलेशनशिप में।

* सुरक्षा :

कहा जाता है कि लड़के लड़कियों से थोड़ा ज्यादा पजेसिव होते हैं। और हम लड़कियों के साथ दिक्कत ये हैं कि हमे कोई भरोसे वाला लड़का नहीं मिलता, जबकि बेचारे लड़के इसलिए परेशान रहते हैं कि वो जिस लड़की को अपना लेते हैं उसके साथ बहुत दूर तक की सोच लेते हैं। वो चाहते हैं कि उनकी आने वाली लाइफ़ में, उनके हर प्लान में वो लड़की भी शामिल हो। वो अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर निश्चिंत रह सकें।

* वफादारी :

वो लड़की जो मुश्किल वक्त में आपके साथ खड़ी हो, वो एक अच्छी गर्लफ्रेंड साबित होती है। आप कितनी भी मुसीबत में हों, वो लड़की कभी आपको अकेला नहीं छोड़ेगी। वैसे सिर्फ मुश्किल वक्त में नहीं, जब आप कुछ पागलपन कर रहे हों, वो तब भी आपका साथ देगी।

* स्पेस दे :

हर इंसान चाहता है स्पेस। चाहे वो लड़का हो या फिर लड़की। लड़कों को बात- बात पर टोकने वाली गर्लफ्रेंड नहीं अच्छी लगती। बॉयफ्रेंड का ध्यान रखना अलग बात होती है, लेकिन हर चीज के लिए उसे टोकना किसी भी बॉयफ्रेंड को अच्छा नहीं लगता। वो अपने लाइफ में आपके रिलेशनशिप के अलावे भी थोड़ा टाइम अपने दोस्तों, परिवार या फिर किसी जानकार के साथ बिताना चाहता है।

* सेक्सुअल कनेक्शन :

एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए हेल्दी के साथ-साथ सेक्सुअल कनेक्शन की भी ज़रूरत होती है और लड़कों को इसकी ज़रूरत थोड़ी ज्यादा होती है। ऐसा नहीं कि वो सिर्फ़ सेक्स के बारे में ही सोचते रहते हैं। वो ऐसा इसलिए चाहते हैं ताकि वो महसूस कर सकें कि उनकी हमसफर उनमें सच में दिलचस्पी लेती है। यहां सेक्स का मतलब सिर्फ़ सेक्स नहीं, कई बार आपकी किस ही काफी होती है कि आप उन्हें कितना चाहती हैं।

* उसे सम्मान दे :

लड़कों को वैसी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं होती जो अपने बॉयफ्रेंड को सम्मान ना दें। लड़कों को गर्व महसूस होता है अगर उसकी पार्टनर या गर्लफ्रेंड उसे सम्मान दें और उसे उसी रूप में प्यार दें, जैसे वो है। जो लड़की कभी अपने पार्टनर को नीचा न दिखाएं और दूसरों के सामने उसे उच्च दर्जा दें, वह अक्सर लड़कों के दिल पर राज कर लेती है।