पुरुष भी दिखाते हैं महिलाओं वाले इन 5 कामों में दिलचस्पी, लेकिन मानने से कतराते है

पुरुष और महिला के स्वभाव का जब आंकलन किया जाता हैं तो दोनों की आदतों में बहुत फर्क नजर आता हैं। लेकिन कहीं ना कहीं पुरुष उन कामों में दिलचस्पी दिखाते हैं जिनके लिए महिलाओं को जाना जाता हैं, लेकिन पुरुष इसे मानने से कतराते हैं। आज हम आपको महिलाओं के वो काम बताने जा रहे हैं जिसमें पुरुष अपनी दिलचस्पी दिखाते हैं और मानने से कतराते हैं। तो आइये जानते हैं इन कामों के बारे में।

* शॉपिंग के होते हैं क्रेजी

शॉपिंग का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में यह बात आती है कि औरतें शॉपिंग के बिना नहीं रह सकती। लेकिन पुरुष भी इस मामले में किसी से कम नहीं होते। उन्हें नए-नए और स्टाइलिश कपड़े पहनना बहुत पसंद होता है। खुद को वे लड़कियों से ज्यादा मेंटेन रखना चाहते हैं।

* पार्लर जाना होता है पसंद

लड़के लड़कियों की तरह पार्लर जाना भी बहुत पसंद करते हैं। वह पैडीक्योर,हेड मसाज,फेशियर, हेयर आदि बहुत से ट्रीटमेंट भी लेते हैं।

* गॉसिप में भी पीछे नहीं पुरुष

वैसे तो गॉसिप में औरतों का ही नाम लिया जाता है लेकिन पुरुष इसमें पीछे नहीं होते। जब 2 या 4 दोस्त इक्ट्ठे हो जाते हैं तो राजनीति से लेकर लव लाइफ तक की गॉसिप उनकी बातों का हिस्सा बनती हैं।

* कुकिंग करना

महिलाओं को रसोई की रानी कहा जाता है लेकिन यह बात भी सही है कि बेहतर खाना बनाने में पुरुष ज्यादा बेहतर होते हैं। कुछ लड़कों को अलग-अलग फ्लेवर का खाना बनाना अच्छा लगता है।

* इमोशनल भी होते हैं पुरुष

अक्सर बात-बात पर रोना महिलाओं की आदत होती हैं। वहीं, बड़ी से बड़ी परेशानी में भी पुरुष आंसू नहीं बहाते लेकिन वह इमोशनल होते हैं। कुछ बातों में वह खुद पर काबू नहीं रख पाते और किसी अपने के सामने रो पड़ते हैं।