हर लड़की को देखने आते हैं ये 5 तरह के लड़के, आप भी रहे सावधान

शादी हर इंसान के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला होता हैं, क्योंकि इसके बाद उस इंसान की पूरी जिंदगी बदल जाती हैं। भारत में तो शादी अधिकतर अरेंज मैरिज ही होती हैं, जिसमें कई समय से चली आ रहे रिवाजों को माना जाता हैं और लड़का, लड़की को देखने के लिए जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब लड़का किसी लड़की को देखने जाता हैं तो उस समय वह किस तरह व्यवहार करता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही लड़कों के टाइप के बारे में जो लड़की देखने जाते हैं।

* हर चीज को तोलमोल करने वाले

जिन लड़को को अपनी होने वाली पत्नी से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें होती है, वह मैरिज मीटिंग के दौरान उनसे कई सवाल पूछते हैं। ऐसे लड़के मैरिज मीटिंग के दौरान लड़की से जुड़ी हर चीज को बारीकी से देखते हैं। आपको भी कभी न कभी ऐसा लड़का देखने के लिए जरूर आया होगा या आ सकता है।

* इंटरव्यू लेने वाले

अरेंज मैरिज मीटिंग में लड़का और लड़की दोनों को सवाल पूछने का हक बराबर होता है। मगर कुछ लड़के तो मानो लड़की देखने नहीं बल्कि इंटरव्यू लेने की नियत से आए होते हैं। ऐसे लड़के बेमतलब की बातों को भी डिटेल में पूछते हैं।

* धोखेबाज

ऐसे लड़के शुरु में तो आप में बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखाएंगे और उन्हें लगेगा कि आप उनके लिए परफेक्ट हो। ऐसे में वह आपके सामने इम्प्रैशन जमाने के लिए झूठी शानों शौकत और कई तरह के झूठ बोलेंगे। अगर आपको भी ऐसा कोई लड़का देखने के लिए आए तो उनसे बचकर ही रहें।

* डिमांडिंग लड़के


मैरिज मीटिंग के दौरान इस तरह के लड़के तो हर लड़की से टकराते होंगे। डिमांडिग लड़के शादी के बाद अपनी वाइफ को अपने हिसाब से रखना चाहते हैं। यह शुरू में तो आपकी हर बात मान लेते हैं लेकिन बाद में अपनी डिमांड करने लग जाते हैं। वहीं, कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं जो पहली मीटिंग में लड़कियों को अपनी डिमांड बता देते हैं कि वह आपसे क्या चाहते हैं।

* टाइम खराब करने वाले

कुछ लड़के ऐसे होते हैं जो दोस्तो, पेरेंट्स और रिश्तेदारों के कहने पर शादी के लिए हां कर देते हैं लेकिन असल में वह शादी नहीं करना चाहते। ऐसे लड़के न तो आपमें दिलचस्पी लेते हैं और न ही आपसे इस बारे में कुछ कहते हैं। इस तरह के लड़कों को टाइम खराब करने के बाद पीछे छुड़ाने में बिल्कुल समय नहीं लगता।

* गोल्ड डिगर और लुटेरा दूल्हा


शादी की बात हो और कोई दहेज की डिमांड न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अरेंज मैरिज मीटिंग के दौरान आप अपनी जिंदगी में ऐसे लड़के से कभी-न-कभी तो जरूर मिलेंगी। ऐसे लड़के सिर्फ पैसों के लिए ही शादी करना चाहते हैं।