ऐसे व्यवहार से हो सकता हैं महिलाओं का जीना दुश्वार, जरूर उठाए इसके खिलाफ आवाज

रिलेशनशिप्स में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और मनमुटाव होना भी स्वाभाविक है। लेकिन अगर बात हद से गुजर जाए तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। ऐसी ढेर सारी महिलाओं के उदाहरण मिल जाएंगे, जिसमें महिलाएं अपने साथ होने वाले खराब व्यवहार को बिना रिएक्ट किए सहती रहती हैं। महिलाएं इस बात को समझ नहीं पातीं कि उन्हें एक लिमिट से ज्यादा बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। अगर पर्सनल लाइफ में आप भी अपने पेरेंट्स, पार्टनर, फैमिली मेंबर्स से इस तरह के व्यवहार से परेशान हैं तो उसके खिलाफ आवाज उठाइए। अपने आप से खराब व्यवहार होने पर शांत ना रहें और उन्हें हर संभव तरीके से समझाने का प्रयास करें। आइए जानें ऐसे ही व्यवहार के बारे में, जिन्हें आपको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

- आपके अच्छे नेचर का फायदा उठाते हुए कई बार आपके साथ मैन्युपुलेटिव बिहेवियर होता है और आप पर दूसरों की चीजें थोपने की कोशिश की जाती है, तो आप इसे ना सहे।


- अगर आपके विचारों का सम्मान ना किया जाए, आपकी कही बातों को रेसपेक्ट नहीं दी जाए तो यह आपको काफी ज्यादा हर्ट कर सकती है। आपकी बातों का अगर मजाक बनता हो या उस पर कोई ध्यान ही नहीं देता हो तो इसके पीछे बहुत बड़ी प्रॉब्लम हो सकती है।आपको समझ लेना चाहिए कि वे आपका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

- अगर आपसे सीधी तरह से बात नहीं की जाए, बिना किसी बात के आपकी बातों को काटा जाए, आपकी इंसल्ट हो तो इसे आपको हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर आपसे कहा जाए कि आप कुछ भी ठीक से नहीं कर पातीं, हमेशा ही खराब दिखती हैं तो आपको इसके लिए जरूर रिएक्ट करना चाहिए।

- अगर आप तकलीफ में हैं और लोग आपकी बात सुनने को भी राजी नहीं हों तो इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता। आपको खुद को एक्सप्रेस करने का पूरा हक है। अगर आपको लोगों का व्यवहार बहुत खराब लग रहा है और उस पर रिएक्ट नहीं करने के लिए आप पर दबाव बनाया जाए या खामोश रहने को कहा जाए तो यह चीज भी आपको नॉर्मली नहीं लेनी चाहिए।