क्या आप जानते है 'Sugar Relationship' के बारे में...

जिंदगी प्यार के बिना अधूरी लगती हैं, लेकिन अमीरों की लाइफ में इसके साथ ज्यादा जरुरी बैडरूम रिलेशन होता है। और इस रिश्ते को शुगर रिलेशनशिप का नाम दिया गया है जो कई देशों में खूब चलन में हैं। अगर आप इस रिलेशनशिप के बारे में नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि क्या होता है यह शुगर रिलेशनशिप।

इस रिलेशनशिप में अधिक उम्र के अमीर मर्द इंटिमेसी के लिए कम उम्र की लड़कियों को बड़ी रकम चुकाते हैं, जिसको शुगर रिलेशनशिप कहा जाता है। इनमें शामिल लड़कियां शुगर बेबी कहलाती हैं तो शामिल पुरुष को शुगर डैडी कहा जाता है। यूएस, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में तो ऐसा रिलेशनशिप में लाखों लोग बंधे हैं। और हां आपको बता दे की इसे प्रॉस्टिटयूशन नहीं माना जाता है।

ऐसे रिलेशनशिप में 25 से 30 साल की लड़कियां जबकि 45 से 50 से अधिक उम्र के पुरुष शामिल होते हैं। लड़कियां अधिक उम्र के अमीर पुरूषों के साथ डील के तहत इंटिमेसी रखने के बदले पैसे लेती हैं। यह रिलेशन शादी में नहीं बदलता और लड़कियां अपनी मर्जी से शादी के स्वतंत्र होती हैं। विदेशों में बहुत सारी लड़कियां अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए इस तरह के रिलेशन में बंध जाती हैं।