भूलकर भी लड़कियों से ना कहें ये शब्द, इम्प्रेशन होगा ख़राब

लड़कियों को काफी सेंसेटिव माना जाता हैं जो जरा सी बात को अगर दिल से लगा ले, तो यह बहुत बड़ी बात बन सकती हैं। ऐसे में अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो उनके सामने शब्दों का चयन थोडा सोच-समझकर करें। क्योंकि आपके द्वारा बोले गए कुछ शब्द उन्हें नाराज कर सकते हैं और आपका इम्प्रेशन ख़राब कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही शब्दों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लड़कियों के सामने कहने से बचना चाहिए। तो आइये जानते है इन शब्दों के बारे में।

इगोइस्टिक

अगर आप किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो कभी भी उनका इगोइस्टिक न कहे ईससे उनका ईगो हर्ट हो जायेगा और उनके सामने आपकी निगेटिव इमेज बन जाएगी

बहन जी

अक्सर यह शब्द लोग गांव की औरतों को बोल देते हैं। लेकिन कभी-कभी ये शब्द लोग उन लड़कियों को भी बोल देते हैं जो बहुत ही पढ़ी-लिखी होती हैं और ये बात सुनकर वह उखड़ जाती हैं। हालांकि इस बात में किसी भी तरह का अपमान नहीं झलकता है लेकिन अगर आप लड़की का प्यार पाना चाहते हैं और उसे इंप्रेस करना चाहते हैं तो भूलकर भी इस शब्द का इस्तेमाल उसके आगे न करें।


कैरेक्टर लेस

यह शब्द किसी भी महिला और लड़की को सुनने में अच्छा नहीं लगता है पर लोग कभी-कभी इस शब्द का इस्तेमाल कर देते हैं, जिससे वह नाराज हो जाती हैं। इसलिए इस शब्द का प्रयोग को कभी भी किसी लड़की के सामने नहीं बोलना चाहिए।

ओवर स्मार्ट

कुछ लोग लड़कियों को कम समझदार समझते हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं। इसलिए कभी भी लड़कियों को ओवर स्मार्ट नहीं कहना चाहिए। उन्हें इस बात का एहसास होता है कि आप उनके कॉन्फिडेंस पर सवाल उठा रहे हैं।