इन तरीकों की मदद से लड़के करते है लड़कियों से फ्लर्टिंग, जानें और लगाए इसका पता

अक्सर देखा जाता है कि लड़के कुछ ऐसे तरीके ढूंढते है जिनकी मदद से लड़कियों से बात की जा सकें और उनके साथ फ्लर्टिंग की जा सकें। लड़कों के इन तरीकों को लडकियाँ समझ नहीं पाती है और उनके झांसे में आ जाती हैं। ऐसे में लड़कियों को इन तरीकों को समझना चाहिए और ऐसे लड़कों से दूर बनाई चाहिए। तो आइये जानते है लड़कों के उन तरीकों के बारे में जिन्हें वे लड़कियों से फ्लर्टिंग करने में आजमाते हैं।

* खुद को आप जैसा दिखाना

अगर आपके खाने की पंसद पर वो भी हामी भरता है तो समझ जाएं की वो आपका दिल जितने की कोशिश कर रहा है ताकि आप उसकी तरफ झुकाव महसूस करने लगें और आपको वो बिल्कुल आपकी ही तरह लगेगा।

* अक्सर आपको तोहफे देना

लड़के अक्सर लड़कीयों को पटाने के लिए उनकी पंसद का उपहार उनके लिए लेकर आते है अगर आप के साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो समझ जाएं वो लड़का आपके करीब आने की कोशिश कर रहा है साथ ही वो आपसे फ्लर्टिंग की कोशिश भी कर रहा है ताकि आप उसकी तरफ ध्यान दे।

* बार-बार बात करना

अगर वो आपसे बात करने के बहाने खोजता है या फिर आपकी हर बात पर आपको टोकता है तो समझ जाएं की वो आपकी अटेंशन पाना चाहता है और वो आपसे फ्लर्टिंग कर रहा है।

* सवाल पूछना

कई बार आपने देखा होगा हम जिसे अपना मानते है उसी से अपनी कई सारी बताते है ठीक उसी तरह आपके करीब आने के लिए वो आपके बारे में जानने की ज्यादा कोशिश करेगा अगर वो ऐसा करता है तो समझ जाएं वो आपसे फ्लर्टिंग कर रहा है।

* आपको लेकर फ्रिकमंद होना

अगर वो आपसे फ्लर्टिंग कर रहा है तो वो आपको लेकर काफी फ्रिकमंद रहने लगेगा आप कब आती है कैसे जाती है आप के लंच का समय वैगेराह इन बातों पर वो खास ध्यान रखेगा साथ ही आपके लिए वो संवेदनशील भी बन जाएगा।