13 फरवरी को मनाया जाना हैं किस डे, यहां जानें हर चुंबन का अलग मतलब

फरवरी का महीना प्यार का महीना कहलाता हैं जिसमे 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता हैं जहां सभी अपने दिल का हाल अपने प्यार को बयां करते हैं। इससे पहले 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता हैं जिसका भी अपना विशेष महत्व होता हैं जो आने वाले दिन वैलेंटाइन के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए जाना जाता हैं। इस दिन पार्टनर द्वारा किए गए किस से उनकी भावनाओं को समझ सकते हैं। किस कई प्रकार का होता हैं जिनके विभिन्न मतलब होते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

हाथ पर किस
हाथ पर किस करने का मतलब होता है कि चुंबन करने वाला आपका सम्मान करता है। इस तरह के किस प्रेमी के अलावा दोस्त भी करते हैं।

माथे पर किस करना
अगर कोई आपके माथे पर किस करता है तो इसका मतलब है कि आप उनके जीवन में बहुत अहम हैं। माथे पर किस अटूट और गहरे रिश्ते का प्रतीक है। आम तौर पर माता-पिता अपने बच्चों को इसी तरह किस करते हैं।

एस्किमो किस
किस करते समय जब कपल्स की नाक टकराती है तो उसे एस्किमो किस कहते हैं। एस्किमो किस पार्टनर के रोमांटिक अंदाज को दर्शाता है।

फ्लाइंग किस

जब पार्टनर बिना आपको स्पर्श किए दूर से चुंबन का इशारा करते हैं तो उसे फ्लाइंग किस कहते हैं। इस तरह का किस सिर्फ पार्टनर ही नहीं करते। यह किस 'मिस यू' की अभिव्यक्ति भी करता है।

कान पर किस

जब पार्टनर आपके कानों को चूमते हैं तो उसे ईयरलोब किस कहते हैं। इस किस को रोमांटिक किस माना जाता है। प्यार करने वाले अपने पार्टनर को इस तरह का किस करके रोमांस का एहसास कराते हैं।

स्पाइडर किस

जब पार्टनर आपको पीछे से आकर किस करते हैं तो उसे स्पाइडर किस कहते हैं। स्पाइडर किस पार्टनर के अपनेपन को दर्शाता है।

होठों पर किस

यह किस मोहब्बत के साथ रोमांस को जाहिर करता है। इस तरह के किस कपल के बीच ही होते हैं।