प्यार में पड़ने के बाद अक्सर लड़कों में आतें है ये बदलाव

आजकल के समय में अफेयर होना आम बात हो गई हैं। हर लड़का किसी के प्यार में पागल फिर रहा हैं। लेकिन एक तरह से अच्छा भी है, इससे जो काम माँ-बाप इतने सालों में नहीं कर पाते वो ये लडकियां कुछ ही समय में कर देती हैं। लड़कियों के प्यार में पड़ने के बाद लड़कों के अन्दर काफी बदलाव आता है। जिसके लड़के काफी बदले-बदले से नजर आते हैं। किसी भी दोस्त या रिश्तेदार के एंगेज्ड होते ही लोग अक्सर उसे छेड़ने लग जाते हैं कि वो बदल गया है। क्या आप जानते हैं, प्यार में पड़ने के बाद अक्सर लड़के क्या काम करने लग जाते हैं, उनमें क्या बदलाव आते हैं। अगर नहीं, तो आइये हम बताते हैं आपको।

* समय का रखते हैं ध्यान : हमेशा लेट लतीफ कहे जाने वाले लड़के एंगेज्ड होते ही अपने टाइम का बहुत ध्यान रखते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के टाइम को वो एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना चाहते। हमेशा कोशिश करते रहते हैं कि गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए वो टाइम से पहले ही पहुंचे। इतना टाइम तो वो कभी अपने बोर्ड एग्जाम में भी नहीं पहुंचे होंगे।

* फिजूलखर्ची : जिस बन्दे को दोस्त कंजूस कह कर बुलाते थे, वो यकायक ही अमीर हो जाता हैं। रिश्ते में पड़ते ही जो लड़के दोस्तों पर खर्च करने से पहले दस बार सोचते थे वो अपनी गर्लफ्रेंड पर कई हजार यूं ही खर्च कर डालते हैं। उनका रिश्ता उनकी जेब के खर्च को दोगुना कर देता है।

* बहानेबाज : जिस बन्दे का दिमाग इतने दिन से शांत और सरल रहता हैं वह रिलेशनशिप में पड़ते ही बहानेबाज हो जाते हैं। अपने साथी से मिलने के लिए वो कभी बॉस से तो कभी माता-पिता से ढेरों बहाने बनाने लगते हैं। इतने बहाने तो उन्होंने कभी क्रिकेट खेलने के लिए भी नहीं बनाये होंगे।

* अकेले मुस्कुराते हैं लड़के
: रिश्ते में पड़ते ही लड़के कई बार अपने साथी के बारे में सोच-सोचकर अकेले ही मुस्कुराने लग जाते हैं। खास बात तो ये हैं कि ऐसा करते वक्त वो दुनिया से बिल्कुल अनजान रहते हैं। सभी के साथ गुमसुम रहने वाला बाँदा भी आज अकेले में बैठ कर हंस रहा होता है।