इन संकेतों से पकड़ें अपने पति का धोखा, महिलाएं हो जाएं सतर्क

प्यार एक ऐसा अहसास होता हैं जब किसी को होता हैं तो उसे अपने पार्टनर के अलावा किसी ओर से कोई मतलब नहीं होता हैं। लेकिन समय के साथ कई बार यह प्यार फीका पड़ने लग जाता हैं जिसकी वजह से रिश्तों में लोग धोखा देने लगते हैं। किसी ने ठीक कहा है कि प्यार करने वाले दो लोगों के बीच कब दूरी आ जाए, इसका कभी कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। प्यार में धोखा मिलना एक ऐसा दर्द है जो भुलाए नहीं भूला जा सकता हैं और जीवन को बर्बाद कर सकता हैं। ऐसे में समय रहते अपने साथ हो रहे धोखे को पहचान लिया जाए तो रिश्ते को बर्बाद होने से रोका जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पति या पुरुषों के कुछ ऐसे संकेत या बहाने बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि पति धोखा दे रहा हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

हमेशा काम का बहाना

क्या डिनर के टाइम पर आपके पार्टनर के फोन पर भी किसी का कॉल आता है? या जरुरी काम का बहाना बनाकर आपका पार्टनर भी फैमिली टाइम के बीच से उठकर चला जाता है? यह यह धोखा देने का सबसे बड़ा संकेत होता है। जब भी आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा होता है वह काम को लेकर इसी तरह से बहाने बनाते हैं।

व्यवहार में बदलाव

अगर आपका पति अक्सर मूडी रहते थे और अब कुछ ज्यादा खुश रहने लगे हैं, या वह शांत प्रवृत्ति के हैं और अब बार गुस्सा बढ़ता और शांत होता है, तो कुछ बात हो सकती है। अगर वो दूर की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं, ऐसे जैसे किसी और के बारे में सोच रहे हैं, तो उनके अच्छे व्यव्हार का आपसे कोई लेना देना नहीं है। इसके इलावा, अगर वो घर गुस्से में आते और बेहद परेशान लग रहे हैं, और फिर उसका इलज़ाम काम पर या किसी और ऐसे चीज़ पर डाल रहे हैं जिसने पहले उन्हें परेशान नहीं किया वो भी धोखे का संकेत हो सकता है।

फिगर पर बहुत ज्यादा ध्यान देना

अगर आपका पार्टनर अचानक से अपने फिगर पर बहुत ज्यादा ध्यान देने लगा है और जिम स्टार्ट कर दिया है तो समझ लें कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है। या वह किसी और को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। पार्टनर के व्यवहार में यह बदलाव दर्शाता है कि वह आपको धोखा दे रहा है।

तैयार होने की आदतों में बदलाव

अगर आपका पति पहले शेव या हेयर कट पर ज्यादा ध्यान नहीं देता था और अब वो बार बार अपनी शेव कर रहा है, बाल संभाल रहा है, और अपने को शीशे में देख रहा है, तो वो किसी और औरत के लिए सज रहा हो सकता है। आपको ये भी देखते रहना चाहिए की क्या वो ज्यादा बार शावर करने लगा है, ख़ास तौर से अगर वो ऐसा घर पर आते ही कर रहा हो। ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है वो जल्दी से जल्दी उस औरत की खुशबू अपने शरीर से हटाना चाहता होगा।

अचानक आप पर कुछ ज्यादा मेहरबान हो

वो इसलिए आपसे प्यार से बात कर रहे हैं क्योंकि वह धोखा देने की वजह से मन में दोषी महसूस करते हैं। अगर वो हमेशा से दूरी बनाये रखते थे, या वो प्यार का इज़हार नहीं करते थे, और अचानक से ही वो बहुत विनम्र और मधुर हो रहे हैं, और आपको अच्छी बातें बोल रहे हैं, तो ऐसा इसलिए हो सकता हैं क्योंकि वह साथ के साथ किसी और से प्रेम सम्बन्ध बनाने की कमी इस तरह से पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं।
पर, ये भी हो सकता है की वह आपसे इसलिए प्रेम से बात कर रहे हैं, क्योंकि आप तकलीफों से गुज़र रही हैं और वह उससे बाहर आने में आपकी मदद कर रहे हैं।

बिजनेस ट्रिप


जब धोखा देने की बात आती है तो यह पुरुषों की ओर से दिए जाने वाले सबसे आम बहाने में से एक होता है। अगर आपका पार्टनर आपको कहता है कि वह अगले कुछ दिनों के लिए बिजनेस ट्रिप पर शहर से बाहर जा रहा है तो इसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और उनकी टिकट वगैराह देखें।