लड़कियों से फ्लर्टिंग करते वक़्त अक्सर लड़के अपनाते है ये तरीकें

अक्सर आपने कुछ लड़कों को देखा होगा जो कोई भी लड़की दिखते ही फ्लर्टिंग स्टार्ट कर देते हैं। अब जो लडकियां होशियार होती है वो तो इनसे बचकर निकल जाती हैं लेकिन कुछ भोली-भाली लडकियां इन फ्लर्टिंग करने वाले लड़कों के जाल में फंस जाती हैं। वे काफी लम्बे समय तक समझ नहीं पाती की ये लड़के टाइमपास कर रहे हैं या सच में प्यार कर रहे हैं। इसके लिए आज हम आपको बताने जा रहे है लड़कों के फ्लर्टिंग करने के तरीकों के बारे में। ताकि आप लडकियां उन्हें जानकर उन लड़कों से सही समय पर दूरी बना पाए। तो आइये जानते हैं लड़कों के फ्लर्टिंग करने के तरीकों के बारे में।

* बार-बार बात करना : अगर वो आपसे बात करने के बहाने खोजता है या फिर आपकी हर बात पर आपको टोकता है तो समझ जाएं की वो आपकी अटेंशन पाना चाहता है और वो आपसे फ्लर्टिंग कर रहा है।

* सवाल पूछना : कई बार आपने देखा होगा हम जिसे अपना मानते है उसी से अपनी कई सारी बताते है ठीक उसी तरह आपके करीब आने के लिए वो आपके बारे में जानने की ज्यादा कोशिश करेगा अगर वो ऐसा करता है तो समझ जाएं वो आपसे फ्लर्टिंग कर रहा है।

* खुद को आप जैसा दिखाना
: अगर आपके खाने की पंसद पर वो भी हामी भरता है तो समझ जाएं की वो आपका दिल जितने की कोशिश कर रहा है ताकि आप उसकी तरफ झुकाव महसूस करने लगें और आपको वो बिल्कुल आपकी ही तरह लगेगा।

* अक्सर आपको तोहफे देना : लड़के अक्सर लड़कीयों को पटाने के लिए उनकी पंसद का उपहार उनके लिए लेकर आते है अगर आप के साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो समझ जाएं वो लड़का आपके करीब आने की कोशिश कर रहा है साथ ही वो आपसे फ्लर्टिंग की कोशिश भी कर रहा है ताकि आप उसकी तरफ ध्यान दे।

* आपको लेकर फ्रिकमंद होना : अगर वो आपसे फ्लर्टिंग कर रहा है तो वो आपको लेकर काफी फ्रिकमंद रहने लगेगा आप कब आती है कैसे जाती है आप के लंच का समय वैगेराह इन बातों पर वो खास ध्यान रखेगा साथ ही आपके लिए वो संवेदनशील भी बन जाएगा।