इन शुभकामना संदेश के साथ सभी के लिए मंगलमय बनाए गोवर्धन का त्यौहार

दिवाली के अगले दिन घरों के बाहर महिलाओं द्वारा प्रतीकात्मक रूप में गोबर के गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा और परिक्रमा की जाती हैं। इससे मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। इस दिन सभी एक-दूसरे को मिलकर बधाई भी देते हैं। लेकिन इस कोरोना काल में सोशल दूरी के चलते आप दूसरो को शुभकामना संदेश के साथ ही इस त्योहार को मंगलमय बना सकते हैं। तो आइये जानते है इन शुभकामना संदेश के बारे में।

चन्दन की खुशबू, रेशम का हार
धुप की सुगंध, दीयों की फुहार
दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार
मंगलमय हो आपके लिए
गोवर्धन पूजा का ये त्यौहार

लोगों की रक्षा करने
एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

गोकुल का ग्वाला बनकर वो
गैया रोज़ चराता था
ईश्वर का अवतार था वो
लेकिन गाय माता की सेवा करता था
ऐसा महान है यह त्यौहार
जिसने बढ़ाया प्रकृति का मान

कृष्ण की शरण में आकर
भक्त नया जीवन पाते है
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते है
हैप्पी गोवर्धन पूजा

मुरली मनोहर
ब्रज की धरोहर
वो नंदलाला गोपाला
सब मिलकर मचाये धूम
की कृष्ण है आने वाला
हैप्पी गोवर्धन पूजा