Friendship Day Special : ये पंक्तियां कराती हैं सच्चे दोस्त की पहचान, जताएं अपने मन के भाव

आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर सभी अपने दोस्तों को शुभकामना देने में लगे हुए हैं। लेकिन शुभकामना शायरी में हो तो यह दोस्त के दिल तक पहुंचती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए फ्रेंडशिप डे के कुछ शुभकामना सन्देश लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने दोस्त को उनके प्रति अपने भाव जाता सकते हैं।

वो दिल क्या जो मिलने की दुआ न करे
तुम्हे भूल कर जियूं ये खुदा न करे
रहे तेरी दोस्ती मेरी ज़िन्दगी बन कर
ये बात और है ज़िन्दगी वफ़ा न करे
Happy Friendship Day
दोस्ती ग़ज़ल है गाने के लिए
दोस्ती नगमा है सुनाने के लिए
ये वो जज्बा है जो सब को नहीं मिलता
क्योंकि आप जैसा दोस्त चाहिए निभाने के लिए
Happy Friendship Day

दोस्त ज़िन्दगी का चाँद होता है
दिल ज़मीन का आसमान होता है
बदनसीब वो होते हैं जिनका कोई दोस्त नहीं
क्योंकि दोस्त तो धड़कते दिल की जान होता है
Happy Friendship Dayतन्हाई सी थी दुनिया की भीड़ में
सोचा कोई अपना नहीं तकदीर में
एक दिन जब दोस्ती की आपसे तो यूँ लगा
कुछ ख़ास था मेरे हाथ की लकीर में
Happy Friendship Day

तुम सदा मुस्कुराते रहो यह तमन्ना है हमारी
हर दुआ में मांगी है बस खुशी तुम्हारी
तुम सारी दुनिया को दोस्त बना कर देख लो
फिर भी महसूस करोगे कमी हमारी
Happy Friendship Day