पेरेंट्स की ऐसी आदते जो करती है उनको बच्चो से दूर, रिश्तों में लाती है दूरियाँ

पेरेंट्स की कुछ आदते ऐसी होती है जो उनको बच्चे को सुधारने के लिए अपनाई जाती है। जो की बच्चो को पढने लिखने के लिए होती है। वे ऐसा इस उद्देश्य से करते है उनका बच्चा एक अच्छा इन्सान बने। पर उन में कुछ ऐसी बुरी आदते भी होती है जिनका बच्चो पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बच्चे अच्छे इन्सान बनने से पहले ही बुरे की और अग्रसर हो जाते है। आज हम आपको माता पिता की कुछ ऐसी बुराइयों के बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में...

* अक्सर माता पिता की आदत होती है की अपने बच्चो की तुलना किसी दुसरे के बच्चे से करते है। बच्चो की तुलना किसी और से करना उन्हें बिलकुल भी पसंद नही होता है। अगर माता पिता ऐसा करते है वो अपने बच्चे को खुद से दूर कर देते है।

* कई पेरेंट्स की आदत होती है वो अपनी इच्छाए अपने बच्चे थोप देते है जिनसे बच्चे अपनी ख्वाइशो को अपने मन में ही दबा लेते है और अपने माता पिता के उनकी सोच गलत होती चली जाती है।

* अधिकतर पेरेंट्स की आदत होती है की वह अपने बच्चे की हमेशा ही आलोचना करते रहते है या उसे सब के सामने निचा दिखाते है। इससे बच्चे का मनोबल टूट जाता है। ऐसे में बच्चा बिगड़ता चला जाता है।

* पेरेंट्स अपने बच्चो को उनकी जिद के जिद के लिए उन्हें मारते है या कमरे में बंद कर देते है ताकि वो अपनी मनमर्जी नही कर पाए। ऐसा करने से बच्चे के मन में माता पिता के गलत भाव उत्पन्न हो जाते है।

* कई पेरेंट्स अपने बच्चे को किसी भी काम को करने से पहले ही टोकते है या रोक लगा देते है उससे यह काम नही हो पायेगा। जिससे बच्चा मन ही मन यह मान लेता है की वो सच में नाकारा है।