लड़कों की ये आदतें बिल्कुल भी पसंद नहीं लड़कियों को

हर रिलेशनशिप में दोनों को हर किसी की कुछ न कुछ आदतें पसंद नहीं आती। लेकिन कई आदतें लड़कों की ऐसी होती हैं जिन्हें वे छोड़ नहीं पाते हैं और लड़कियों को ये पसंद नहीं आती हैं। कई बार इन आदतों को लेकर लड़कियां अपने पार्टनर से खुलकर बोलती भी है, लेकिन कई बार चुप रहकर मन ही मन इन आदतों को लेकर बेहद गुस्सा रहती हैं। जानिए लड़कों की कौनसी गंदी आदतें लड़कियां करती हैं नापसंद।

दूसरे इंसान से बेवजह बदतमीजी करना

लड़कियों को बहुत बुरा लगता है जब उनके पार्टनर किसी गरीब या दूसरे इंसान से बेवजह बदतमीजी से या उखड़ कर बात करते हैं।

फोन में बिजी

कहीं बहार गए हो या फिर अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते समय अगर लड़का फ़ोन में व्यस्त है तो लड़की को बहुत गुस्सा आता है। छाए कोई भी जरुरी काम हो फ़ोन में हर लड़की यही चाहती है की जब उससे बात हो रही है तो पूरा दयँ उनपर ही दिया जाए।

साफ़ सफाई नहीं रखना

जो लड़का साफ़ सफाई का बिलकुल भी दयँ नहीं रखता उन लड़कों से लड़कियां बहुत चिढ़ने लगती है और वे अक्सर लड़कों के मैले कपड़े, पीले दांत आदि को बहुत जल्दी देख लेती हैं और इसके बाद वे दूर होने लगती हैं। जिन लड़कों का कमरा हमेशा गंदा रहता है, लड़कियां उनके यहां जाना भी पसंद नहीं करती हैं।

टॉयलेटसीट खुली छोड़ देने की आदत

टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद लड़कों की आदत होती है टॉयलीट सीट खुली छोड़ देने की। भले ही यह छोटी- सी बात हो लेकिन बार बार बताने के बाद भी जब लड़के ऐसा करते हैं तो लड़कियों को गुस्सा आ ही जाता है।

अचानक प्लान बनाने से

लड़कियां अक्सर हर चीज पहले से प्लान करके चलती हैं। ऐसे में लड़कों का अचानक कोई फैसला ले लेने या प्लान बना लेने की आदत लड़कियों को बहुत गुस्सा दिलाती है।