गर्भावस्था से जुड़े रोचक तथ्य जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे...

हिंदुओं के पौराणिक ग्रंथों में कई जगह विवरण आया है की गर्भावस्था के दौरान गर्भ में पल रहा बालक बातें सुनता है और सीखता है। लेकिन हजारों साल बाद मेडिकल साइंस ने भी इस बात पर मोहर लगा दी है कि गर्भावस्था के दौरान बालक मां की सारी बातें सुन सकता है और कुछ कुछ समझ भी सकता है। कई लोगों के लिए अभी भी यह एक हैरान कर देने वाला सत्य है। लेकिन आज हम आपको प्रेगनेंसी से जुड़े ऐसे ही अनोखे तथ्य बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में।

* एक सर्वे के अनुसार जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खर्राटे आते है उनके बच्चे के अधिक छोटे होने की संभावना बढ़ जाती है।

* प्रेगनेंसी के दौरान अगर माँ का अंग क्षति ग्रस्त होता है तो गर्भ में पल रहा बच्चा क्षतिग्रस्त अंग की मरम्मत के लिए स्टेम कोशिकाओं को भेजता है।

* कोई भी बच्चा गर्भ के अंदर शांत नहीं बैठता है वो कई तरह की चीजें करते है जैसे अंगूठा चूसना, हाथ पकड़ना, हाथ निकलना।

* प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के पैर के साइज में काफी बदलाव आता है उनका पैर काफी बड़ा हो जाता है और हैरानी की बात ये है कि कुछ महिलाओं का पैर का साइज दुबारा उसी आकार में नहीं आता है।

* आधुनिक विज्ञान के अनुसार गर्भावस्था के दौरान गर्भ में पल रहा बच्चा अपनी मां की लगभग सभी बातें सुन सकता है और अपने आसपास देख भी सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार गर्भावस्था में करीब 20 सप्ताह के बाद गर्भ में पल रहा शिशु बाहर की आवाजों के अनुसार प्रतिक्रिया भी करता है।

* यह एक बहुत ही अजीबोगरीब लेकिन वास्तविक तथ्य है कि गर्भावस्था में करीब 13 से 28 सप्ताह के अंदर शिशु यूट्रस में टॉयलेट कर उसे पीने लगते हैं।

* हर 2,000 बच्चों में से एक बच्चा दांत के साथ पैदा होता है।

* बच्चे गर्भ के अंदर रोते हैं लेकिन उनके रोने की आवाज सिर्फ इसलिये नहीं सुनाई देती है क्योकिं उनके आसपास तरल अधिक मात्रा में इकट्ठा होता है।

* गर्भावस्था के दौरान मां जो भी भोजन खाती है गर्भ में पल रहा शिशु भी उस भोजन का स्वाद लेता है। यह आश्चर्यजनक है लेकिन सत्य है।

* गर्भावस्था में किसी भी शिशु के अंगों के निर्माण की प्रक्रिया में फेफड़े सबसे अंत में बनते हैं और पूर्णता प्राप्त करते हैं।

* किसी भी शिशु के सभी महत्वपूर्ण अंग गर्भावस्था के दौरान ही बन जाते हैं लेकिन फिंगरप्रिंट्स भी गर्भावस्था के दौरान ही बनते हैं। यह करीब 3 महीने के बाद बनना शुरु हो जाते हैं।