शादी के बाद लड़कियों के जीवन में आते है कई बदलाव, जानें इनके बारे में

शादी जीवन का एक अहम फैसला होता हैं जिसके ऊपर पूरा भविष्य टिका होता हैं। खासतौर से एक लड़की के लिए यह बहुत कठिन फैसला होता हैं क्योंकि इसके बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। जी हाँ। शादी के बाद उनपर कई जिम्मेदारियाँ आती हैं और उन्हें अपना बचपना छोड़कर उनको संभालना पड़ता हैं। आज हम आपको लड़कियों के जीवन में आए उन बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के तुरंत बाद आते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

* सरनेम
शादी के बाद लड़कियों का सरनेम चेंज होता है। शादी से पहले जहां लड़की अपने नाम के साथ पिता का नाम लगती थी। वही शादी के बाद उसको पति का नाम लगाना पड़ता है। यहीं से ही शादी के बाद लड़की के जिंदगी में आने वाले बदलावों की शुरूआत होती है।
* बड़ों के पैरों को छुनानई-नई बहू को बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेना पड़ता है। यह एक परंपरा है। वैसे भी बड़ो का पैर को हाथ लगाना एक अच्छी बात है।
* सोच में बदलाव
शादी से पहले लड़कियां सिर्फ अपनी खुशी के बारे में ही सोचती हैं। मगर पति के घर आने के बाद उनको ससुराल वालों के बारे में भी सोचना पड़ता है। उन पर कई एेसी जिमेदारियां पड़ जाती है जो पहले उनके माता-पिता कर देते थे। मगर अब यह सारे काम उनको खुद करने पड़ेगें।

* 24 घंटे एक साथ रहना
पहले आप अपने होने वाले पति से महीने में 1या 2 बार ही मिलती थी। मगर अब शादी के बाद आप उनके साथ रहेगी। साथ में घूमेगे और बाहर जाएंगे। ये सब बदलाव हर लड़की को शादी के बाद बहुत पसंद आते हैं।
* लुक्स की तरफ ध्यान देना
शादी के बाद लड़कियों को अपनी लुक्स की तरफ ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। जैसे आप अपने मां-बाप के घर पजामा पहन कर घूमती थी। वैसे अब आप ससुराल में नहीं घूम सकते हैं। यही कारण है कि लड़कियां शादी के बाद सज-धज कर रहती हैं।
* बोलने से पहले सोचना
चाहे शादी से पहले आप किसी से सीधे मुंह बात न करती हो। मगर ससुराल में आने के बाद आपको हर बात बोलने से पहले सोचना पड़ता है। ताकि किसी भी परिवार वाले को बुरा न लगे।
* दिनचर्या में बदलाव
शादी से पहले आपका न खाने का कोई पक्का समय होता था और न हीं सोने का। जब दिल किया खा लिया जब दिल किया सो गए। पर शादी के बाद एेसा नहीं रहता। हर कोई आपसे गंभीरता की उम्मीद करता है।