महिलाओं को कतई पसंद नहीं आती पुरुषों की ये 8 आदतें, बनाने लगती हैं दूरियां

लडकियां या महिलाएं अपने पार्टनर अर्थात पुरुषों में कुछ ख़ास तरह की खूबियां ढूंढती हैं और चाहती हैं कि उनका पार्टनर स्पेशल हो। लेकिन वहीँ इसके उलट कुछ ऐसी आदतें हैं जो पुरुषों में दिखाई दें तो महिलाएं उनसे दूरियां बनाने में ही अपनी समझदारी समझती हैं। पुरुषों की ऐसी बहुत सी आदतें होती हैं जो कि महिलाओं को पसंद नहीं होती हैं और वो इनसे परेशान रहती हैं। ये आदतें रिलेशनशिप में आगे खटास पैदा कर सकती हैं इसलिए पहले ही सतर्क होने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पुरुषों की ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ महिलाएं डेट करना या रिलेशनशिप में आना पसंद नहीं करती हैं।

नकारात्मक सोच वाले

नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति को ज्यादातर लोग पसंद नहीं होते हैं। ऐसे में यदि कोई पुरुष हर छोटी बात पर किसी महिला से शिकायत करें, तो शायद ही किसी महिला को ऐसा पुरुष पसंद आए। ऐसे पुरुष के साथ कोई भी महिला डेट करना कभी पसंद नहीं करेंगी।

केयर न करने वाला पार्टनर

देखा गया है कि ज्यादातर मामलों में महिलाओं को पुरुषों का लापरवाह होना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। पुरुषों में ये आदत होती है कि वे घर में सामान को कहीं भी और किसी भी हालत में छोड़ देते हैं। महिलाओं को अगर पुरुष की फैलाई हुई चीजें, जैसे कपड़े, जूते व अन्य चीजें व्यवस्थित करनी पड़े, तो ये उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। घर के कामों के बोझ के बीच ऐसे एक्स्ट्रा काम और भी ज्यादा थकाते हैं। अगर आपके अंदर भी इस तरह की आदत है, तो इसे जल्द से जल्द बदल लें।

झूठ बोलना

अगर आप बार बार झूठ बोलते हैं तो इससे आपके बीच के रिश्ते में अविश्वास बढ़ेगा और पार्टनर हर वक्त संशय में रहेगा। शुरुआत में आप उन्हें इम्प्रेस करने के चक्कर में बहुत से झूठ बोल देते हैं, लेकिन झूठ तो झूठ होता है। जब आपके पार्टनर को उस झूठ का पता चलता है तो उन्हें बहुत बुरा लगता है। उनका आप पर बना विश्वास डगमगा जाता है। इसलिए कभी भी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए झूठ का सहारा न लें। आप जैसे हैं वैसे ही खुद को उनके आगे रखें। इसलिए अपनी झूठ बोलने की आदत को आज ही बदल दें।

किसी महिला को काम की तरह समझना

माना कि आप अपने काम को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। लेकिन यदि आप किसी महिला को अपने अनुसार बदलने की कोशिश करें या उसे एक प्रोजेक्ट की तरह समझें, तो ऐसे पुरुष के साथ महिला डेट करना कभी पसंद नहीं करेंगी। इस तरह का स्वभाव आप दोनों के रिश्ते में दूरियां भी ला सकता हैं।

देर से घर आना

कई बार हस्बैंड या पार्टनर देरी से घर लौटते हैं और देखा गया है कि पत्नियों को ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं होती। देखा जाए तो पूरे दिन घर या ऑफिस के कामों में व्यस्त रहने वाली पत्नियां ये चाहती हैं कि उनका पति शाम को जल्दी घर आए। वह बस ये डिमांड करती है कि उसका पति उसके साथ रात का खाना खाए और थोड़ा सा क्वालिटी टाइम उसके लिए निकालें।

महिला के सिर्फ लुक पर ध्यान देना

यदि आप किसी महिला के अन्य चीजों पर ध्यान ना देकर सिर्फ उसकी खूबसूरती पर ध्यान केंद्रित कर उसकी तारीफ करें, तो इस तरह की हरकत महिलाओं को पसंद नहीं होती है। इस तरह के सोच वाले पुरुष के साथ महिलाएं कभी भी डेट पर जाना पसंद नहीं करती है।

लापरवाही

घर का सामान इधर उधर रख देना, गीले तौलिए को बेड पर छोड़ देना या फिर गंदगी फैलाना आदि ऐसी आदतें हैं जो किसी भी महिला का मूड खराब कर सकती है। ये कुछ ऐसी लापरवहियाँ हैं जो महिलाओं को बिलकुल पसंद नहीं होती।

फैसले न लेने देना

ऐसा अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर पुरुष रिलेशनशिप में खुद ही सारे फैसले लेते हैं और महिलाओं से उम्मीद करते हैं कि वे बिना किसी शिकायत के उस फैसले को माने। वे रिश्ते में पार्टनर को खुद पर इतना निर्भर कर देते हैं कि छोटे से छोटे फैसले में भी महिला को उनकी मदद लेनी पड़ जाती है। देखा गया है कि ज्यादातर महिलाओं को पति या पार्टनर की इस आदत को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं।