UPSC : 213 पदों पर की जाएगी भर्ती, एप्लीकेशन विंडो हुई एक्टिव, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से लेक्चरर, मेडिकल ऑफिसर और अकाउंट्स ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो आज शनिवार (13 सितंबर) से एक्टिव कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 2 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते है।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 213 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट - 5 पद
एडिशनल लीगल एडवाइजर - 18 पद
असिस्टेंट गवर्नमेंट एडवोकेट - 01 पद
डिप्टी गवर्नमेंट एडवोकेट - 02 पद
डिप्टी लीगल एडवाइजर - 12 पद
लेक्चरर - 15 पद
मेडिकल ऑफिसर - 125 पद
अकाउंट ऑफिसर - 32 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर - 03 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

पद के अनुसार लॉ की डिग्री, वर्क एक्सपीरियंस, उर्दू में पीजी के साथ बीएड की डिग्री, एमबीबीएस की डिग्री, सोशल वर्क या सोशियोलॉजी या इकोनॉमिक्स या एंथ्रोपोलॉजी या सोशल एंथ्रोपोलॉजी या एप्लाइड एंथ्रोपोलॉजी या स्टैटिक्स या साइकोलॉजी या जियोग्राफी या मैथ्स में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा विशेष वर्ग को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्राप्त है। बाकी सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए है। भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके, किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान के माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू या भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू में न्यूनतम योग्यता अंक सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 50, ओबीसी के लिए 45 और एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के लिए 40 निर्धारित किए गए हैं।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर UPSC Recruitment 2025 सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अब फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।