SSB ओडिशा पुलिस ने बढ़ाई 720 रिक्तियां, अब संख्या हुई इतनी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

ओडिशा पुलिस के राज्य चयन बोर्ड (SSB) ने सिपाही/कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए जारी की गई रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की है। इसे नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया गया है। ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर पब्लिश किए गए नोटिस में कहा गया है कि बोर्ड ने पूरे ओडिशा में 720 रिक्तियां जोड़ने की सूचना दी है। ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की कुल संख्या अब 2080 हो गई है। यह संख्या पहले 1360 थी। एसएसबी ओडिशा पुलिस ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। पहले लास्ट डेट 13 अक्टूबर थी।

ये है पोस्ट डिटेल

एससी : 305 पद
एसटी : 408 पद
एसईबीसी : 31 पद
अनारक्षित : 1336 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों का एक विषय के रूप में उड़िया के साथ कक्षा 10 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा वे अच्छे चरित्र और अच्छे स्वास्थ्य वाले, जैविक दोषों और शारीरिक विकृतियों से मुक्त भारतीय नागरिक होने चाहिए। आवेदक के पास एक से अधिक पति या पत्नी जीवित नहीं होने चाहिए। हालांकि पर्सनल लॉ या अन्य आधारों के तहत इससे छूट मिल सकती है। उसे उड़िया में बोलने, लिखने और पढ़ने में सक्षम होना चाहिए। आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट लागू होगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों के चयन के लिए एक कंप्यूटर-आधारित भर्ती परीक्षा (CBRE), शारीरिक मानकों का माप और शारीरिक दक्षता परीक्षण, एक ड्राइविंग टेस्ट और एक मेडिकल परीक्षा होगी।

ये है एग्जाम पैटर्न

ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और अवधि दो घंटे होगी। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग (0.25 अंक) होगी। बिना प्रयास वाले प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।