
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO) भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। SBI की तरफ से भर्ती के लिए सलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी SBI PO Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ये है पोस्ट डिटेलSBI में PO भर्ती के माध्यम से कुल 600 पदों पर भर्तियां होनी थी। इसमें रेगुलर के 586 और बैकलॉग के 14 पदों पर भर्तियां होंगी। जनरल कैटेगरी के लिए 240, ओबीसी के लिए 158 और EWS की 58 वेकेंसी भरी जाएगी। इसके अलावा एससी के लिए 87 और एसटी के 57 पद आरक्षित हैं।
जानें कब से कब तक भरे गए थे फॉर्मSBI की तरफ से निकली इस वेकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया पिछले साल 27 दिसंबर को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 19 जनवरी 2025 तक का समय मिला था। प्रीलिम्स का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी हुआ था। मेन्स का रिजल्ट 21 मई को आया था। इसके बाद इंटरव्यू का आयोजन हुआ। अब अंतिम नतीजे आ गए हैं।
ऐसे करें चेक- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर SBI PO Final Result 2025 Released के लिंक पर जाएं।
- अब Check Result के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- इसमें सलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं।